शिक्षक के परिवार को बंधक बनाकर लूट: दरवाजा तोड़कर घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, 10 लाख रुपये के गहने ले भागे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 18 जून 2023। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षक के परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट कर ली। घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला और उनकी नातिन को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। महिला से मारपीट भी की। वहीं दूसरे कमरे में सोए छोटे बेटे को अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कमरे की अलमारी में रखे आठ लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नगदी लेकर भाग निकले। इस दौरान शिक्षक और उनकी पत्नी ऊपर सोते रहे। मामला अकलरात थाना क्षेत्र का है। 

बदमाश किचन का दरवाजा तोड़कर घुसे
जानकारी के मुताबिक, थाने से 500 मीटर दूर वार्ड-5 घुरू घासीदास मोहल्ला निवासी किशोर देवांगन शिक्षक हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ ऊपर के कमरे में सोए हुए थे। जबकि नीचे के एक कमरे में उनका छोटा भाई और दूसरे में उनकी बुजुर्ग मां त्रिवेणी देवांगन अपनी नातिन के साथ सो रही थीं। तभी देर रात नकाबपोश चार बदमाश घर के पीछे किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। बदमाशों ने छोटे बेटे का कमरा बाहर से बंद कर दिया। फिर त्रिवेणी देवांगन के कमरे में घुसे और नातिन को चाकू दिखाते हुए उनका मुंह बंद कर दिया। उनके हाथ-पैर पकड़ लिए और मारपीट की। 

पेड़ से साड़ी की रस्सी बनाकर भागे बदमाश
बदमाश कमरे की अलमारी में रखे साढ़े आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गए। बदमाशों ने भागने के लिए पीछे के रास्ते पेड़ पर साड़ी बांधकर उसका रस्सी की तरह इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए। बदमाशों के भागने के बाद बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गई। मौके पर एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे और निरीक्षण किया। बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

इंडोनेशिया ओपन 2023 : सात्विक-चिराग की जोड़ी बनी चैंपियन, सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहली भारतीय जोड़ी बने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 जून 2023। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशिया के आरोन चिया और सो वूई यिक को हराकर इंडोनेशिया ओपन 2023 का फाइनल जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने 43 मिनट तक चले पुरुष युगल के फाइनल में 21-17, 21-18 से जीत दर्ज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप