एक और मुश्किल में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, 1.51 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 नवंबर 2021। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक और मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उन पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कपल के अलावा फैशन टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर काशिफ खान और अन्य पर भी धोखाधड़ी का आरोप है। पुणे के रहने वाले एक युवक नितिन बराई ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह घटना जुलाई 2014 की है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 506 और अन्य के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एसएफएल फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक काशिफ खान, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य लोगों ने इस फिटनेस सेंटर पर पैसा निवेश करने के लिए कहा था और मुनाफे का वादा किया। युवक ने दावा किया कि जब ऐसा नहीं हुआ और उसने अपने पैसे मांगे तो उसे धमकी दी गई।

शिल्पा-राज का पक्ष नहीं आया सामने

अभी तक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। अब एक अन्य मामले में वह कानूनी कार्रवाई में फंसते दिख रहे हैं।

दो महीने जेल में थे बंद

बता दें कि पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। राज पर पोर्न फिल्मों को बनाने और उन्हें ऐप दिखाने का आरोप था। छापेमारी के बाद उन्हें कस्टडी में लिया गया। करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद सितंबर में राज कुंद्रा को जमानत मिली। जेल से छूटने के बाद राज कुंद्रा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

राहत की खबर : आम्रपाली प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए छह बैंक हुए तैयार, दिसंबर से मिलने लगेगी फंडिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 नवंबर 2021। आम्रपाली के घर खरीदारों के लिए राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट रिसीवर ने शनिवार को बताया कि छह बैंकों ने आम्रपाली प्रोजेक्ट की फंडिंग करने के लिए हामी भरी है। इससे आम्रपाली की रुकी हुई परियोजनाएं पूरी होने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव