योगी का सपा और बसपा पर हमला, कहा-भाजपा ने जाति-मजहब की दीवार तोड़कर बुलंदशहर का विकास किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 30 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने एक के बाद एक पांच ट्विट किए।  सीएम योगी ने लिखा कि -आज मैं मां गंगा-यमुना की अविरल-अविचल बहती धाराओं के मध्य स्थित बुलंदशहर की महाभारतकालीन ऐतिहासिक धरा पर आप सबके बीच रहूंगा। जिस प्रकार मां गंगा बिना भेदभाव के सबका कल्याण करती हैं, उसी प्रकार भाजपा ने भी जाति-मजहब की दीवारों को तोड़कर बुलंदशहर का समग्र विकास किया है।

‘पहले की सरकारों में बुलंदशहर का किसान सम्मान और सुविधा से वंचित था। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों का मान बढ़ाया है। ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत 3,86,680 कृषकों को 558.86 करोड़ की धनराशि प्रदान कर आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। खुशहाल किसान हमारी प्रतिबद्धता है। अब बुलंदशहर के युवाओं को मेडिकल शिक्षा हेतु पलायन नहीं करना पड़ेगा। यहां 254 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की स्मृति में हुआ है। यह जनपद विश्वस्तरीय ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ से जुड़कर बहुआयामी विकास की नई गाथा लिखेगा। पहले की सरकारों में हाशिए पर जा चुके बुलंदशहर की नायाब शिल्पकारी के प्रतीक ‘सिरेमिक उत्पादों’ को भाजपा सरकार ने ओडीओपी के माध्यम से बढ़ावा दिया। शिल्पकारों को 51 करोड़ से अधिक ऋण प्रदान किया व कांच, लकड़ी, कपड़ा सहित अनेक उद्योगों को बढ़ावा देकर उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।

बुलंदशहर में भाजपा सरकार अनाथ, निराश्रित एवं श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतु 71.16 करोड़ की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण करवा रही है। वहीं, न्यायिक कार्य की सुगमता के लिए 41 करोड़ से अधिक की लागत से यहां 19 कोर्टरूम का निर्माण भी हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 30 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण कराने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ अमर जवान  ज्योति का निर्माण चैथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के परिसर में किया जायेगा। शहीदों के सम्मान में […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत