“यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है”, विधायकों की नाराजगी पर चंपई सोरेन ने कहा- हमारा गठबंधन पूरी तरह से है मजबूत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 18 फरवरी 2024। झारखंड में कांग्रेस के 4 विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में शामिल करने से नाराज पार्टी के 12 में से आठ विधायक बीते शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। वहीं, बताया जा रहा है कि नाराज कांग्रेस विधायक बेंगलुरु जाने की तैयारी में हैं। नाराज कांग्रेस विधायकों को मनाने की कोशिशें तेज है। पार्टी आलाकमान से लेकर गठबंधन के नेता भी उन सभी को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी बीते शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन के नेता के रूप में हम मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। इस पर हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं। झारखंड में सियासी संकट की बात कोई नहीं है। हमारा गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है।

कैबिनेट विस्तार होने के बाद से ही कांग्रेस में छिड़ गया कलह
बता दें कि चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार होने के बाद से ही कांग्रेस में कलह छिड़ गया है। कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन की कैबिनेट विस्तार से नाखुश चल रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से सभी पुराने चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया, जिससे कई कांग्रेसी विधायक नाराज हो गए। नाराज कांग्रेस विधायकों का कहना है कि कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से जिन 4 लोगों को जगह मिली है, वे पूर्व की हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे। इससे कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को दो-टूक कह दिया है कि कैबिनेट से इन चारों को हटाकर नए चेहरों को मंत्री नहीं बनाया गया तो वे विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार करेंगे। नाराज विधायकों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस के नाराज विधायक एक साथ राज्य से बाहर भी जा सकते हैं।

विधायकों ने चंपई सरकार के बजट सत्र में शामिल होने से किया इनकार
इन विधायकों का कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल इन चारों मंत्रियों की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही है। उन्होंने 4 साल में कभी पार्टी के दूसरे विधायकों की नहीं सुनी। कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। इन्हें हटाने की मांग हेमंत सरकार के ही कार्यकाल से होती रही है, लेकिन अब फिर से बनी कैबिनेट में उन्हें जगह दी गई है, अगर बदलाव नहीं हुआ तो आगामी चुनावों में पार्टी को काफी नुकसान होगा। सभी कांग्रेस विधायकों ने चंपई सोरेन की सरकार के बजट सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश नाकाम, प्रदेश भर में अब तक 122 लोग गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 18 फरवरी 2024। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करके सेंध लगाने की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न जिलों से 122 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक बयान […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस