छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा, भाजपा की सरकार आवत हे – शाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अमित शाह के रोड शो से भाजपामय हुआ रायगढ़

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/रायगढ़ 10 नवंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम 6 बजे भाजपा के रायगढ़ प्रत्याशी ओपी चौधरी के समर्थन में रोड शो के लिए रायगढ़ पहुंचे। रोड शो से पहले अपने उद्बोधन में उन्होंने लोगों से 2024 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। श्री शाह ने कहा कि ओपी चौधरी जब इस्तीफा सौंपने आए थे तो मैं पार्टी का अध्यक्ष था। मैंने उन्हें समझाया था कि नौकरी से इस्तीफा मत दो लेकिन ओपी चौधरी ने राजनीति में जाकर लोगों की सेवा करने की ठानी। आप ओपी चौधरी को आशीर्वाद दें। ओपी चौधरी को आपका बड़ा सेवक बनाने की जिम्मेदारी हमारी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का रोड शो टाउन हॉल के पास से शुरू हुआ। रोड शो के दौरान सुभाष चौक, गददी चौक, हटरी चौक, कोतरा रोड थाना, हन्डी चौक, होते हुए सती गुड़ी चौक तक रास्ते भर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए दोनों ओर बड़ी संख्या में जनसमूह एकत्र रहा। रास्ते भर हर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पुष्पवर्षा कर श्री शाह का स्वागत किया। रोड शो के दौरान पूरा रायगढ़ शहर भाजपामय हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह से शाम तक कई जनसभाओं और रथ सभाओं को संबोधित किया। इसके बाद शाम को रायगढ़ में आयोजित रोड शो में शामिल होने श्री शाह रायगढ़ पहुंचे और उन्होंने रायगढ़ की जनता का दिल जीत लिया। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी की हर गारंटी पूरी होगी इसका पूरे छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ की जनता को पक्का भरोसा है और आज यहां रोड शो में जिस तरह से पूरा रायगढ़ सड़क पर उतरा है वह इसकी पूरा गारंटी दे रहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी अंचलों में कमल खिलने के साथ-साथ रायगढ़ अंचल में कमल खिल रहा है और भाजपा की सरकार बन रही है। आज यह सुनिश्चित हो गया कि अब छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार जाने वाली है और भाजपा की ईमानदार सरकार आने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा विधायक के आरोप पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा- उन पर कौन हमला करेगा, अग्रवाल से सब डरते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक सियासत गरमा गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। भाजपा इसे कांग्रेस की साजिश बता रही […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले