पश्चिम बंगाल उपचुनाव: बाबुल सुप्रियो से हार के बाद बोलीं नसरुद्दीन शाह की भतीजी- कोई शर्म नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 17 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में जीत के बाद बाबुल सुप्रियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व अभिनेता नसरुद्दीन शाह की भतीजी साइरा शाह हमील पर निशाना साधा।ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, झूठ और छल से भरे एक गंदे अभियान के बाद भी साइरा शाह हमीन ने कोई क्लास नहीं दिखाया, शर्म तक तो भूल जाओ। उनकी पार्टी विधानसभा में बड़ा शून्य साबित हुई है। अब वह महिला हार को स्वीकार नहीं कर रही है। बल्कि मुझे ‘भ्रष्ट’ कह रही है। हालांकि, मैं शांति से जीत का आनंद लूंगा। 

दरअसल, सुप्रियो की यह टिप्पणी तब आई है, जब मतदान से पहले खुद नसरुद्दीन शाह ने अपनी भतीजी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। इस अपील के बाद भी बाबुल सुप्रियो ने उनकी आलोचना की थी। सुप्रियो ने कहा था कि, ऐसा लग रहा है कि वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए सीपीएम ने उन्हें मजबूर किया था। 

साइरा बोलीं- कोई शर्म नहीं 
विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद साइरा ने कहा कि, उन्हें इस बात की बिल्कुल भी शर्म नहीं है कि मैं चुनाव हार गई। सीपीएम ने वास्तव में कई वार्डों में अच्छा प्रदर्शन किया और इस धारण का खंडन किया कि टीएमसी और भाजपा ही राज्य में प्रमुख दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक ऐसे व्यक्ति, जो विवादों से दूर रहा और सीपीएम को अपना समर्थन दिया है। 
दूसरे स्थान पर रहीं थीं साइरा
बालीगंज उपचुनाव में साइरा हलीम शाह दूसरे स्थान पर रहीं थीं। यहां टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो को 51,199 वोट मिले तो साइरा हलीम को 30,971 वोट मिले। वहीं भाजपा की केया घोष यहां तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 13,220 वोट मिले। जीत के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक तमाचा हैं, जिस तरह से वे बंगालियों को नीचा दिखाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

रणबीर-आलिया ने लिए सात फेरे, छत्तीसगढ़ रिपोर्टर का विशेष फोटोग्राफ

शेयर करेमुंबई 17 अप्रैल 2022। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक्टर रणबीर कपूर के संग शादी कर ली। दो दिन से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद विगत 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध गए। शादी के […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब