पर्दे पर दिखेगी 26/11 के हीरो संदीप उन्नीकृष्णन की बहादुरी, महेश बाबू ने अनाउंस की ‘मेजर’ की रिलीज डेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई में 26/11 (Mumbai Attack 26/11) धमाके में शहीद संदीप उन्नीकृष्णन (Major Sandeep Unnikrishnan) के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मेजर’ (Major) काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है।

जी हां, दरअसल साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘मेजर’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है और लिखा है, ‘2 जुलाई 2021 द मेजर डे होगा।’

महेश बाबू द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में एक्टर अदिवी शेष एनएसजी कमांडो के किरदार में जबदस्त लग रहे हैं। उन्होंने हाथ में गन पकड़ा हुआ है। यह फिल्म आदिवि शेष के काफी करीब है। कुछ वक्त पहले बताया था कि मुंबई हमलों के दौरान उन्होंने मेजर संदीप की तस्वीरें देखी थीं और फिर उनके बारे में जानकारी जुटाई। 

वह मेजर संदीप से इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने संदीप के जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया। इसके बाद वह मेजर संदीप के पेरेंट्स से मिलने गए और तब जाकर बात आगे बढ़ी। फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले खुद अदिवी शेष ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, साहस की शक्ति.. मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट। फिल्म मेजर जुलाई 2, 2021 को थिएटर्स पर रिलीज होगी।

बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन शशि किरण कर रहे हैं, जिसमें आदिवि शेष (Adivi Sesh) के अलावा शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) और सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) अहम रोल में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Next Post

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव भवन में प्रार्थना सभा

शेयर करेमहात्मा गांधी को कांग्रेसजनों ने अर्पित की मौन श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे उपस्थित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 30 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज महात्मा गांधी के बलिदान दिवस में पुष्पाजंलि अर्पित […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर