अनियंत्रित होकर पलटी जवानों से भरी बस, कई घायल; छह की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 21 अप्रैल 2024। जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम डिलमिली पाराकोट के पास रविवार की सुबह दंतेवाड़ा से गरियाबंद के लिए निकली जवानों से भरी बस सामने से आ रही एक कार चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में कई जवान घायल हो गए, इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बस में करीब 35 जवान सवार थे। मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि 2 बटालियन ग्वालियर की पूरी बटालियन लोकसभा चुनाव कार्य मे ड्यूटी करने के लिए दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल गए हुए थे, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने के बाद पूरी टीम धीरे-धीरे अपने क्षेत्रों के लिए निकल रही थी, इसी दौरान फरसपाल में चुनाव संपन्न कराने के बाद पूरी टीम गरियाबंद के लिए निकली थी। रविवार की सुबह जैसे ही जवानों से भरी गाड़ी डिलमिली पाराकोट के पास पहुंची कि अचानक से आमने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस वजह बस पलट गई।

घटना की जानकारी लगते ही सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज भिजवाया गया। इस घटना में 7 जवानों को गंभीर चोट आई, जिसमें बलबीर सिंह, रामसेवक, राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, रामसेवक सिंह, प्रभुदयाल, छुटकन सिंह के अलावा अन्य को मेकाज लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही चित्रकोट विधायक विनायक गोयल भी मौके पर आ पहुंचे, उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 डिग्री से पार हो चुका है। गर्म हवाएं चल रही है। प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर