जल्द रिलीज होगा संजय बेड़िया गिरगांवकर और कुमार सानू का नया गाना “हाय मेरा दिल”, टीजर हुआ आउट

admin
शेयर करे

रंजन सिन्हा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 जुलाई 2025। निर्माता संजय बेड़िया गिरगांवकर ने 90 के दशक के सदाबहार गायक कुमार सानू को लेकर एक नया रोमांटिक गाना “हाय मेरा दिल” बनाया है, जो जल्द ही रिलीज होगा। आज गाने का मनमोहक टीजर आउट कर दिया गया है। गाने की खास बात ये है कि इसमें कुमार सानू अपनी आवाज से फिर से लोगों को दीवाना बनाने आ रहे हैं। ये कहना है गाने के निर्माता संजय बेड़िया गिरगांवकर का।  टीजर आउट होने के बाद प्रोड्यूसर संजय बेड़िया गिरगांवकर ने बताया कि यह गाना उन सभी लोगों को समर्पित है, जो सच्चे प्यार और शुद्ध भावनाओं पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद था कि आज की पीढ़ी को 90 के दशक के रोमांटिक जादू से रूबरू कराएं, और इसके लिए कुमार सानू से बेहतर कोई नहीं हो सकता था।” आगे कहा कि गाने का टीज़र रिलीज़ होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। दर्शकों को अब इसके फुल वीडियो सॉन्ग का इंतज़ार है, जो जल्दी ही रिलीज़ किया जाएगा। टीज़र से जाहिर है कि “हाय मेरा दिल” न केवल एक गीत है, बल्कि यह प्रेम, संगीत और भावनाओं का एक संगीतमय अनुभव बनने जा रहा है।

आपको बता दें कि टीज़र के आउट होते ही दर्शकों और कुमार सानू के प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। इस रोमांटिक गाने में महिमा गुप्ता और विश्वास सराफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जिनकी केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेज़ेंस को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा तेज़ हो गई है। कुमार सानू की आवाज़ में रचा-बसा यह गीत एक बार फिर पुराने समय की भावनाओं को जगाता है, जब संगीत सीधे दिलों को छूता था। टीज़र में भावनात्मक अभिव्यक्ति, मोहक लोकेशंस और क्लासिक टच की झलक मिलती है, जो दर्शकों को न केवल संगीत से जोड़ता है, बल्कि उन्हें एक खूबसूरत कहानी का हिस्सा भी बनाता है। इसकी भव्यता और क्लासिक अपील इसे आज के ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो से अलग बनाती है।

“हाय मेरा दिल” को लिखा और संगीतबद्ध किया है मशहूर गीतकार-संगीतकार संजय चतुर्वेदी ने। संगीत को मैनेज किया है सारिका चतुर्वेदी ने, जबकि म्यूज़िक अरेंज और मिक्स किया है देबाशीष भट्टाचार्य ने। सह-एरेंजर और मिक्सिंग की ज़िम्मेदारी ईशिका हीरवे ने संभाली है। गाने का निर्देशन किया है मुनीश कल्याण (कल्याण फिल्म्स) ने, वहीं अरविंद कुमार ने सह-निर्देशक की भूमिका निभाई है। गाने की कोरियोग्राफी की ज़िम्मेदारी संभाली है अनूप राय ने, जिन्होंने भावनाओं और लय का सुंदर सामंजस्य प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Next Post

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' यूट्यूब पर 1 अगस्त को होगी रिलीज़

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 जुलाई 2025। एक अनोखे और पहली बार लिए गए फैसले में आमिर खान ने अपनी नई फिल्म को थिएटर में रिलीज़ होने के तुरंत बाद यूट्यूब मूवीज-ऑन-डिमांड पर रिलीज़ करने का फैसला किया है, ताकि ये फिल्म दुनिया के हर कोने तक […]

You May Like

दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!