अज्ञात लोगों ने हमला कर युवक और युवती को घायल किया, लहूलुहान कर सड़क किनारे फेंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 19 जनवरी 2025। कोरबा के अरेतरा लेमरू मार्ग पर स्थित कॉफी प्वाइंट में कोरबा जिले के एक युवक और युवती पर अज्ञात लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिकनिक मनाने गए लोगों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने पर डायल 112 को सूचना दी। पीड़ितों को कोरबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जिला मुख्यालय कोरबा से 22 किलोमीटर दूर स्थित कॉफी प्वाइंट वन विभाग के द्वारा विकसित किया गया। एक टूरिस्ट पॉइंट है, जहां पर पार्टी के लिए आसपास से लोग पहुंचते हैं। इसी कड़ी में स्कूटी से एक युवक और युवती पहुंचे हुए थे, जिनके साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और फिर अधमरा कर छोड़ दिया। 

जिला मेडिकल में पदस्थ सुरक्षा कर्मी संजीवनी नायर ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घूमने गई हुई थी इस दौरान दोनों सड़क किनारे खून से लहूलुहान पड़े हुए मिले। दोनों बात करने की स्थिति में नहीं थे। दोनों के सिर आंख और हाथ मे चोंटे आई हैं। 112 की मदद से जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

'चुनाव आयोग ने तकनीक का उपयोग कर लोगों की शक्ति को मजबूत किया', 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की तारीफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में चुनाव आयोग की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग ने तकनीक की शक्ति का उपयोग करके लोगों की शक्ति को मजबूत किया। साथ ही निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस