कांग्रेस ने जारी किया बदलाव पत्र 2020, बिहार में केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त तो वहीं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर बच्चियों को स्कूटी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कांग्रेस ने जारी किया बदलाव पत्र 2020, 12 नई योजनाएं चलाएगी

बच्चियों को 12वीं के बाद स्कूटी तो पिछड़े छात्रों को फ्री कोचिंग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 21 अक्टूबर 2020।  कांग्रेस ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। बदलाव पत्र में पार्टी ने जहां रोजगार और शिक्षा के जरिए युवा वोटरों को साधने की कोशिश है वहीं, किसान और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लिए भी वादे किए हैं। बिहार में केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त तो वहीं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर बच्चियों को स्कूटी देने की बात कही है।

घोषणा पत्र में 2,42000 शिक्षकों के रिक्त पदों पर 18 महीने के अंदर बहाली को भी कांग्रेस ने अपने एजेंडा में शामिल किया है। पिछड़ा और अति पिछड़े परिवार के छात्रों के लिए प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था को भी स्थान दिया गया है।

इसके अलावा खेल में कई योजनाओं की शुरुआत करने को प्रमुखता से जारी किया गया है। डॉ श्रीकृष्ण सिंह खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना,डॉ श्रीकृष्ण सिंह खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू करना एजेंडा में है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण की शुरुआत को मुद्दा बनाया गया है। इस मौके पर राज बब्बर, निखिल कुमार , तारिक अनवर, शक्ति सिंह गोहिल , सुरजेवाला, अखिलेश सिंह, प्रेमचंद मिश्रा मौजूद हैं।

बेटियों पर जोर, शिक्षा ना हो कमजोर

कांग्रेस ने चुनावी एजेंडा में शिक्षा पर विशेष जोर दिया है। बिहार में केजी से लेकर पीजी तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा तो वहीं पिछड़े एवं अति पिछड़े परिवार के छात्रों को निशुल्क कोचिंग कराएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा को राज्य में बढ़ावा देने के लिए 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली किशोरियों को स्कूटी देने का वादा किया है।

सावित्री बाफुले शिक्षा योजना के अंतर्गत हर दलित की बेटी को उच्च शिक्षा के लिए किसी भी सरकारी तकनीकी संस्थान में पढ़ाने के लिए 80% छात्रवृत्ति देगी। इसके अलावा इंदिरा गांधी विवाह योजना के तहत प्रत्येक दलित परिवार की बेटी को 21 हजार रुपये उपलब्ध कराएगी।

किसानों को निश्चित समय सीमा में कर्ज माफी,4 प्रतिशत दर पर ऋण

कांग्रेस तीनों कृषि कानून को विधानसभा के पहले सत्र में निरस्त करेगी। किसानों को लुभाने के लिए निश्चित समय सीमा में कर्ज माफी, बिजली में 50 प्रतिशत की छूट और 4 प्रतिशत के दर पर ऋण देगी। एक निश्चित समय सीमा में कर्ज माफी योजना के अंतर्गत उन सभी किसानों का माफ करेगी, जिनकी जोत छोटी एवं मध्यम होगी।इन सबके साथ राज्य में ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन मुक्त होगा।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री शामिल हुए पुलिस स्मृति दिवस परेड में : पुलिस और सुरक्षा बलों के शहीद वीर जवानों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

शेयर करेमातृभूमि की सेवा में अपना सब कुछ अर्पित करने वाले वीर जवानों की अप्रतिम शौर्य गाथा की याद दिलाता है, पुलिस स्मृति दिवस: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों की शहादतें देश और समाज के लिए उनका सर्वाेच्च बलिदान : भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप