कांग्रेस ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली का किया था वादा, लोगों ने अभी से बिल भरने से किया इनकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 19 मई 2023। कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिली है लेकिन अभी तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है। वहीं लोगों ने मांग शुरू कर दी है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाए। बता दें कि कांग्रेस ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। अभी तक भले ही कर्नाटक सरकार का गठन नहीं हो पाया है लेकिन लोगों ने बिजली के बिल भरने से इनकार कर दिया है!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के जिलों कोप्पल, कलबुर्गी और चित्रदुर्गा के कुछ गांवों में लोगों ने बिजली के बिल भरने से मना कर दिया है। दरअसल कर्नाटक कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। ऐसे में जब कुछ गांवों में बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली के बिल लेकर पहुंचे तो लोगों ने बिल भरने से साफ मना कर दिया।  लोगों का कहना है कि कांग्रेस ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और जैसे ही हमने कांग्रेस को वोट दिया और कांग्रेस को जीत मिली, वैसे ही वह मुफ्त बिजली पाने के हकदार हो गए। लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से साफ कह दिया कि वह बिजली का बिल लेकर अब उनके पास ना आएं क्योंकि वह बिल नहीं भरेंगे। लोगों का कहना है कि अब कुछ भी हो जाए हम बिल का भुगतान नहीं करेंगे। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र में पांच गारंटी योजना का एलान किया गया था। चुनाव नतीजों से साफ है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिला। हालांकि अब इन पांच गारंटी योजना को लागू करने में कांग्रेस सरकार को काफी मशक्कत करनी होगी। दरअसल कर्नाटक में बिजली की सप्लाई करने वाली कंपनियां पहले ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी की मांग कर रही है। बिजली कंपनियों के राजस्व में 4 हजार करोड़ से ज्यादा का अंतर है। कर्नाटक की तरह ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भी मुफ्त बिजली देने का एलान कर दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, सीजेआई ने दिलाई शपथ; बीते दिन राष्ट्रपति ने दी थी मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 मई 2023। सुप्रीम कोर्ट को आज 2 नए जज मिले। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। बता दें कि डी वाई चंद्रचूड़ ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड