मणिपुर में राहुल के काफिले को रोका गया, पुलिस ने दिया हालात ठीक नहीं होने का हवाला; वापस इंफाल लौटे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 29 जून 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी गुरुवार को मणिपुर पुहंचे। इंफाल पहुंचने के बाद वह राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया।  जानकारी के मुताबिक, इंफाल से करीब 20 किलोमीटर पहले विष्णुपुर जिले में राहुल के काफिले को रोका गया। पुलिस इलाके में हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दे रही थी। काफी देर तक इजाजत नहीं मिलने के बाद राहुल इंफाल लौट आए।

इस बीच नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैडिंग तोड़ने की कोशिश की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी का अभिवादन करने  लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के लिए है। हमने करीब 20-25 किलोमीटर का सफर तय किया, लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं। मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री चुप रहना चुन सकते हैं, लेकिन मणिपुरी समाज के सभी वर्गों को सुनने और उनकी मदद करने के राहुल गांधी के प्रयासों को क्यों रोका जा रहा है?

पुलिस ने कही यह बात
वहीं, पुलिस की ओर से भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया। बिष्णुपुर जिले के उटलू गांव के पास राजमार्ग पर टायर जलाए गए और काफिले पर कुछ पत्थर भी फेंके गए। हमें ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका है। इसलिए एहतियात के तौर पर हमने काफिले को बिष्णुपुर में रुकने का अनुरोध किया है।

सर्वदलीय बैठक के बाद पहुंचे मणिपुर
राहुल का मणिपुर जाने का फैसला तब सामने आया है, जब हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री ने मणिपुर के हालात पर सर्वदलीय बैठक की थी। तीन मई के बाद से जातीय हिंसा में घिरे पूर्वोत्तर राज्य में कांग्रेस नेता की यह पहली यात्रा है। कांग्रेस ने राज्य की वर्तमान स्थिति के लिए भाजपा और उसकी ‘विभाजनकारी राजनीति’ को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा कांग्रेस ने मांग की है कि राज्य के मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। वहां शांति बहाली के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा जाए।   

मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ: राउत
राहुल के दौरे पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री हवा में बाते कर रहे हैं। हमें लगा था कि PM अमेरिका जाने से पहले मणिपुर जाएंगे और वहां की जनता से बातचीत करेंगे और गृह मंत्री ने भी बैठक बुलाई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। हमारी मांग थी कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आप मणिपुर ले जाए और जनता के साथ हम संवाद प्रस्ताव करें, लेकिन प्रधानमंत्री न और कोई इस बारे में बोल रहें। मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है, लेकिन सरकार चीन का नाम लेने को तैयार नहीं है। अगर इस स्थिति में राहुल गांधी मणिपुर जाते हैं और वहां के लोगों से बातचीत करते हैं और शांति प्रस्तावित होती है तो हम उनके दौरे का स्वागत करते हैं 

डबल इंजन की सरकार ट्रिपल समस्या वाली सरकार
वहीं, नगालैंड के AICC प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर को खबरों से गायब कराने की कोशिश रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस देश का ध्यान मणिपुर पर केंद्रीत कराने की कोशिश कर रही है। मणिपुर में 200 से अधिक लोगों की हत्या हुईं, 1000 से ऊपर घर जले, 700 से अधिक पूजा घर, गिरजाघर तोड़े गए। राज्य में कानून-व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। यह डबल इंजन की सरकार ट्रिपल समस्या वाली सरकार बन चुकी है। राहुल गांधी पीड़ित लोगों से मिलेंगे। राहुल गांधी के दौरे से प्रधानमंत्री को सीख लेनी चाहिए, उनको कोई चिंता नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

वीरेंद्र सहवाग का भारतीय खिलाड़ियों को संदेश, बोले- इस दिग्गज बैटर के लिए जीतो यह विश्व कप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 जून 2023। आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरु हो गई है। 10 अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत के 10 मैदानों पर इस खिताब के लिए लड़ेंगी। यह विश्व कप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। विश्व कप 2011 भारत […]

You May Like

चेन्नई ने चेपॉक पर दर्ज की अपनी 50वीं जीत, रनों के लिहाज से हैदराबाद को मिली सबसे बड़ी हार....|....इंडेजीन लिमिटेड का आईपीओ 6 मई, 2024 को खुलेगा....|....सुकमा मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाेले- नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल-स्कूल नहीं बनते, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर भी साधा निशाना....|....छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें चल रही लेट, यात्री परेशान....|....शाहरुख खान ने की बल्लेबाजी तो बेटे अबराम ने ट्रेनिंग के दौरान रिंकू सिंह को फेंकी यॉर्कर....|....सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल की आड़ से हुए फरार; एक नक्सली ढेर....|....बेमेतरा में पिकअप वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, नौ लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख....|....सीएम योगी का राहुल पर हमला: बोले- खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वालों का भारत के इतिहास पर बोलना हास्यास्पद....|....भाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है - दीपक बैज....|....डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा