भारत की जीत से पाकिस्तान को जलन, बेशर्मी पर उतरा; इस पाकिस्तान क्रिकेटर ने भारतीय गेंदबाजों पर लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। भारत ने विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद से जहां दुनियाभर के कई पूर्व क्रिकेटर्स टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान का एक ऐसा क्रिकेटर भी हैं जिसे भारतीय टीम की कामयाबी रास नहीं आ रही है। भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान का यह क्रिकेटर बौखलाया हुआ नजर आ रहा है और उसने भारतीय तेज गेंदबाजों को लेकर बेतुके बयान दिए हैं। पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर का नाम हसन रजा है। हसन रजा ने गुरुवार को मुंबई में श्रीलंका पर बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों पर एक चौंकाने वाली टिप्पणी की।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी को 55 रन पर समेट दिया था

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की तिकड़ी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए उन्हें केवल 55 रन पर ऑलआउट कर दिया और भारत को 302 रन की विशाल जीत दिलाकर सात मैचों में सात जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। हालांकि, एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से बात करते हुए हसन रजा ने दावा किया कि मेजबान टीम को विपक्षी टीम की तुलना में एक अलग गेंद मिली थी और उन्हें लगता है कि यही कारण है कि भारतीय तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त सीम मूवमेंट और स्विंग मिल रही है।

हसन रजा ने क्या कहा?

उन्होंने कहा- हम देख रहे हैं कि जब भारत के खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो वे वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और जब भारत गेंदबाजी करता है तो अचानक गेंद हरकतें करना शुरू कर देती है। उनके पक्ष में सात-आठ करीबी डीआरएस कॉल आए हैं। सिराज और शमी जिस तरह से गेंद को स्विंग करा रहे थे, उससे लग रहा था कि आईसीसी या बीसीसीआई उन्हें दूसरी पारी में अलग-अलग गेंद दे रहे हैं। गेंद का निरीक्षण करने की जरूरत है। स्विंग के लिए गेंद पर कोटिंग की एक अतिरिक्त परत भी हो सकती है।

आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

हसन के इस बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- क्या यह एक गंभीर क्रिकेट शो है? यदि नहीं, तो कृपया कहीं अंग्रेजी में ‘व्यंग्य कॉमेडी’ का उल्लेख करें। मेरा मतलब है…यह पहले से ही उर्दू में लिखा हो सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से मैं इसे पढ़/समझ नहीं सकता।

वानखेड़े में तेज गेंदबाजों को मिलती है मदद

हसन रजा शायद भूल गए हैं कि उनकी सोच के विपरीत वानखेड़े स्टेडियम में अंडर लाइट्स अक्सर तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और स्विंग दोनों मिलती है। यह पहली बार नहीं है। हालांकि, हसन रजा के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। फैंस उन पर हमला बोल रहे हैं। उनके इस बेतुके बयान पर अभी तक किसी की प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, पाकिस्तान के ही अन्य क्रिकेटर्स वसीम अकरम, शोएब अख्तर और शोएब मलिक ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। यहां तक अकरम ने बुमराह को खुद से बेहतर गेंदबाज बताया था। साथ ही कहा कि शमी यहां से और बेहतर ही होते जाएंगे। 

शमी ने रचा इतिहास

बुमराह ने श्रीलंकाई पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया था, जबकि सिराज ने तीन और शमी ने पांच विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी के नाम अब 14 विश्व कप मैचों में 45 विकेट हो गए हैं, जो एकदिवसीय विश्व कप में किसी भारतीय द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं। वह टूर्नामेंट के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं। 

Leave a Reply

Next Post

30 टका, भूपेश कका ने 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 540 करोड़ का परिवहन घोटाला, 1300 करोड़ का गौठान घोटाला, 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, 5 हजार करोड़ का महादेव ऐप घोटाला और यहां तक कि गोबर घोटाला भी कर दिया: अमित शाह

शेयर करेछत्तीसगढ़ की जनता ने इस चुनाव में नक्सलवाद एवं भ्रष्टाचार को ख़त्म करने और बदहाल क़ानून-व्यवस्था की स्थिति में बदलाव लाने के लिए डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए 5 सालों में छत्तीसगढ़ में ढेर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप