बालिका वधु फेम अविका गोर का ‘कहानी रबरबैंड की’ से बॉलीवुड में डेब्यू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 अक्टूबर 2022। बालिका वधू में अपनी शानदार अदाकारी से लाखों दिल जीतने वाली छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा अविका गोर बॉलीवुड में एंटर करने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग सोशल कॉमेडी फिल्म “कहानी रबरबैंड की” के द्वारा वह हिंदी सिनेमा की दुनिया मे कदम रख रही हैं। फिल्म को नवोदित फिल्म मेकर सारिका संजोत ने लिखा और निर्देशित किया है। बता दें कि अविका गोर पहले तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं, कहानी रबरबैंड की उनकी डेब्यू हिंदी फिल्म है। फिल्म में उनके “ससुराल सिमर का” के सह-कलाकार मनीष रायसिंघन भी हैं और उनकी भी यह पहली फिल्म है। इसमें स्कैम 1992 के सुपरस्टार प्रतीक गांधी और कॉमेडी स्टार गौरव गेरा के साथ-साथ अरुणा ईरानी और पेंटल जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। यह जबरदस्त कॉमेडी फ़िल्म उस दुकानदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रबरबैंड के नाम से कंडोम बेचता है। एक मनोरंजक मसाला एंटरटेनर के माध्यम से यह सोशल ड्रामा दर्शकों को भी शिक्षित करने का वादा करती है। नवोदित डायरेक्टर सारिका संजोत कहती हैं, “मैं इस कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। फिल्म ऐसे महत्वपूर्ण विषय को इस तरह से संबोधित करती है जो भारतीय समाज में “कंडोम” के पूरे विचार को स्वीकार करने लायक बनाता है।”

वह आगे कहती हैं, “दुर्भाग्य से एक समाज के रूप में, जिस चीज की हमें सबसे ज्यादा जरूरत है, उसे हम वर्जित मानते हैं। इस फिल्म को बनाने के पीछे का मकसद कंडोम को घरेलू नाम बनाना है। मैं चाहती हूं कि युवा मेडिकल स्टोर में जाने और कंडोम मांगने में सहज हों। इसमें शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है, वास्तव में, यह सबसे ज़िम्मेदार चीज़ है! मैं कंडोम को लेकर शर्म को दूर करना चाहती हूं और शायद इस गहरे विषय के इस हास्यपूर्ण प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इसे रबर बैंड के रूप में नाम देकर हमारे देश के युवाओं के लिए कंडोम खरीदने के पूरे अनुभव को सामान्य कर सकता है!

फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करते हुए, सारिका कहती हैं, “मैं इस फिल्म में शामिल सभी लोगों के अभिनय से बहुत प्रभावित हूं। मैं इससे बेहतर स्टार कास्ट के लिए नहीं कह सकती थी। अविका से लेकर मनीष, प्रतीक से लेकर अरुणा जी, पेंटल से लेकर गौरव गेरा और अन्य सभी ने अपने-अपने हिस्से को बखूबी निभाया है।”कहानी रबरबैंड की” का निर्माण मून हाउस प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। मीत ब्रदर्स ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है, जबकि फारूख मिस्त्री सिनेमेटोग्राफर हैं। फिल्म के गाने में जाने-माने सिंगर्स कुणाल गांजावाला, हरगुन कौर और गीत सागर की खूबसूरत आवाजें सुनी जा सकती हैं। फिल्म 14 अक्टूबर को पीवीआर सिनेमा पूरे भारत में रिलीज करेगा।

Leave a Reply

Next Post

होमथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो के उद्घाटन समारोह में पहुंचे रितेश देशमुख और जेनेलिया

शेयर करे अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 अक्टूबर 2022। नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) महाराष्ट्र द्वारा आज मुंबई में जियो कन्वेंशन सेंटर में अपनी तरह का पहला, तीन दिवसीय संपत्ति एक्सपो आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और होमथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो के ब्रांड एंबेसडर, लोकप्रिय […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक