श्रमिक परिवार की महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए दी जा रही आर्थिक मदद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मिनीमाता महतारी जतन योजना में 20 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 10 फरवरी 2023। श्रमिक परिवार में जच्चे और बच्चे की देखभाल की राह अब आसान हो गई है। गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी और शिशुओं को पोषक आहार की व्यवस्था करने में छत्तीसगढ़ सरकार की मिनीमाता महतारी जतन योजना मददगार साबित हो रही है। इस योजना में श्रमिक परिवार की गर्भवती महिलाओं को 20 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। सुकमा जिले में मिनीमाता महतारी जतन योजना जनवरी 2018 से दिसंबर 2022 तक जिले में 703 हितग्राही को इसका लाभ मिला है। इस योजना की हितग्राही श्रीमती मेहरूनिशा ने बताया कि मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत हमें 20 हजार रुपए मिले जिससे हमें बहुत खुशी हुई। प्राप्त राशि को हमने बच्चे के भविष्य के लिए बैंक में एफडी करा दिया है। सुकमा की निवासी हितग्राही श्रीमती प्रियंका हलधर ने बताया कि बच्चे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद हमारे अकाउंट में पैसा जमा हो गया। गर्भवती माताओं को बच्चे के जन्म के पश्चात बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कई परिवारों में आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण समय पर पोषण आहार न मिलने से बच्चे और मां के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस योजना से हमें आर्थिक सहायता मिलने से बच्चें और मां के स्वास्थ्य की देखभाल अच्छे से हो जाती है। यकीनन यह योजना हमारे लिए बहुत ही मददगार साबित हो रही है।  

Leave a Reply

Next Post

यात्रीगण कृपया ध्यान दें; अब फटाफट मिलेगा टिकट, इन 34 जगहों पर रहेगी पीआरएस काउंटर की व्यवस्था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 10 फरवरी 2023। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव कराने के लिए हमेशा कार्य करती रहती है। यात्रियों को शानदार सुविधा निरंतर उपलब्ध कराया जाता है। अब इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने तीनों रेल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान