रूस ने कीव पर नए सिरे से शुरू किए हमले, इन शहरों को भी बनाया निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 17 अप्रैल 2022। रूसी सेना ने शनिवार को कीव, पश्चिमी यूक्रेन और इससे सटे इलाकों में हमले तेज कर दिए। यह कार्रवाई यूक्रेन के लागों और उनके पश्चिमी समर्थकों को इस बात की याद दिलाती है कि रूस के पूर्व की ओर नए सिरे से हमले तेज करने के बावजूद पूरा देश खतरे में है। काला सागर में अपने एक महत्वपूर्ण युद्धपोत के नष्ट होने और रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के कथित आक्रमण से भड़के मॉस्को ने यूक्रेन की राजधानी पर नए सिरे से मिसाइल हमले करने की चेतावनी दी थी। 

रूसी अधिकारियों ने कहा कि वे युद्ध के 52 दिनों के दौरान सैन्य स्थलों को निशाना बना रहे थे। हालांकि, यूक्रेन के लोगों ने रूस के इस दावे का खंडन किया है।  यूक्रेन में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन आम नागरिकों के मारे जाने का खुलासा होता है। रूसी सेना के करीब दो सप्ताह पहले पीछे हटने के बाद कीव के बाहरी कस्बों और गांवों में अधिकारियों ने 900 से अधिक नागरिकों के शव मिलने की सूचना दी थी, जिनमें से अधिकांश की गोली मारकर हत्या की गई है। 
शनिवार तड़के राजधानी से एक बार फिर धुएं का गुबार उठा और महापौर विताली क्लित्स्को ने वहां हमले की सूचना दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। महापौर ने उन निवासियों को वापस नहीं आने की सलाह दी है, जो युद्ध भड़कने पर शहर से पलायन कर गए थे। क्लित्स्को ने कहा, ”हम राजधानी पर और हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं। यदि आपके पास उन शहरों में थोड़े दिन और रहने का विकल्प है, जहां आप सुरक्षित हैं तो वहीं पर रहें।”  कीव के दार्नित्स्की जिले में हमले के बाद के जमीनी हालात और इससे हुई क्षति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।  राजधानी के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित इस जिले सोवियत शैली के कई अपार्टमेंट, शॉपिंग सेंटर, बड़े रिटेल आउटलेट, औद्योगिक इकाइयां और रेल यार्ड मौजूद हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि एक बख्तरबंद वाहन संयंत्र को निशाना बनाया गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह संयंत्र कहां स्थित था, लेकिन दार्नित्स्की जिले में इस तरह का एक कारखाना होने की सूचना है। 

प्रवक्ता के मुताबिक, यह संयंत्र लंबी दूरी की बेहद सटीक मिसाइलों से निशाना बनाए गए कई यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक है। रूसी सेना द्वारा इस सप्ताह यूक्रेनी राजधानी पर मिसाइल हमले तेज करने की चेतावनी दिए जाने के बीच यह कीव में दूसरा बड़ा हमला था। इससे पहले, रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के एक मिसाइल संयंत्र को निशाना बनाया था।

Leave a Reply

Next Post

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती, कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 17 अप्रैल 2022। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने बीते सप्ताह मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। मिश्रा को इलाहबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान