सात समंदर पार एलए फैशन वीक में चला एक्ट्रेस पायल रोहतगी का जलवा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 19 नवंबर 2024। एक्ट्रेस और अब एक बिज़नेस विमेन के रूप में अपनी एक खास पहचान बना रही अभिनेत्री पायल रोहतगी अब भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। रियलिटी शोज में अपने बेबाकपन से चारो खाने चित्त कर देनेवाली ये दबंग हसीना, अब सात समंदर पार अपनी अदाओं से कर रही हैं सबको खामोश। जी हां, एलए फैशन वीक  के रैंप पर पहली बार चलकर पायल ने अपनी सादगी और सरलता का प्रमाण दिया। ब्लैक रंग के खूबसूरत 3 पीस ड्रेस में पायल का जलवा देखने लायक हैं। आपको बता दे कि एलए फैशन वीक में पायल अपना डेब्यू कर चुकी हैं। इतना ही नही पायल रोहतगी को इंटरनेशनल इनोवेटर्स अवार्ड से भी नवाजा गया जिसे समाज में  एक नई सोच और एक नए सुधारक के तौर पर दिया जाता हैं।

पायल  हाल ही में फ़ूड इंडस्ट्री में हेल्थी हसल के नाम से एक बिज़नेस महिला के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के हित लिए अपनी आवाज़ उठानेवाली और हमेशा से महिला शशक्तिकरण पर जोर देनेवाली पायल ने संग्राम सिंह के गाँव हरियाणा के महिलाओं को लेकर अपने दुख व्यक्त किया ।

हाल ही में हरियाणा में एक खास मौके पर  पायल और संग्राम सिंह पहुचे थे जहाँ पर पायल ने हरियाणा में अब तक चली आ रही महिलाओं के घूंघट प्रथा पर एक बात कही। पायल ने कहा कि,” मैं जब भी संग्राम जी के गाँव हरियाणा आती हूं जहाँ घूंघट की प्रथा अभी तक हैं जिसे देखकर मैं शॉक हो गयी। मुझे लगता है कि एक तरफ जहां हरियाणा से ऐसे हीरे निकल रहे हैं जो खेल जगत में अपना एक खास नाम बना रहे हैं वहाँ दूसरी तरफ अपने आप को घूंघट में रखना मुझे अचरज होता है। मुझे लगता हैं कि यहां के लोगों को लड़कियों की पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए उन्हें घूंघट की आड़ में न ढके और बेबाकी से इस खूबसूरत दुनिया का स्वागत कर इसे अपने हुनर से और खूबसूरत बनाये। “

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान जगुआर 'ऑल स्टार्स टेनिस लीग 2024' का हिस्सा बनने के लिए तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 19 नवंबर 2024। जब भारत जैसे देश की बात आती है, तो क्रिकेट और शोबिज इंडस्ट्री निश्चित रूप से मनोरंजन के दो सबसे ज़्यादा लोकप्रिय पहलू हैं। इसलिए यह स्वाभाविक है कि जब ये दोनों ‘शादी’ करते हैं और साथ आते हैं, तो यह […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान