महाष्टमी की छुट्टी रद्द करना निंदनीय सरकार आदेश वापस ले

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 अगस्त 2025। महाष्टमी की सरकारी छुट्टी संशोधित करने के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि में दुर्गा पूजा के आठवें दिन में महाष्टमी की छुट्टी सभी सरकारी दफ्तरों में दी जाती रही है, जिसे भाजपा सरकार के द्वारा रद्द करना बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। सरकार अपने इस आदेश को तत्काल वापस ले। ये माता भक्तों का अपमान है, आखिर भाजपा को सरकारी कैलेंडरो में महाष्टमी की छुट्टी उल्लेखित करने में आपत्ति क्यों हो रही है? वर्षो से सरकारी कैलेंडर में महाष्टमी की छुट्टी उल्लेखित होते आ रहा है।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार आखिर प्रदेश के परंपरा तीज त्यौहार को बदलने में क्यों तुली हुई? सरकार बनते ही हरेली का त्यौहार नहीं मनाया गया, जब पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की निंदा हुई तब दूसरे बार हरेली तिहार का आयोजन किया गया। विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन बंद कर दिया गया। माता कौशल्या मंदिर में होने वाले संस्कृति का आयोजन बंद है। कांग्रेस सरकार के दौरान सभी ग्राम पंचायत को सांस्कृतिक और परंपरा के अनुसार सामूहिक रूप से तीज त्यौहार का आयोजन करने सरकारी मद से फंड दिया जाता था, वह बंद है। बीजेपी बिहार तिहार तो मानाती है लेकिन छत्तीसगढ़ के तिहार परंपरा को मनाने में परहेज क्यों? अब महाष्टमी की छुट्टी को संशोधित कर दिया गया है, नवा खाई की छुट्टी देने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं लेकिन महाष्टमी को कैलेंडर से विलोपित किया जाना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

शेयर करेननों की जमानत सत्य की जीत हुई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एनआईए कोर्ट से ननों की जमानत से सच्चाई की जीत हुई। भाजपा ने अपने पोलिटिकल प्रोपोगंडा के लिए बेकसूर ननों को गिरफ्तार किया था। ननों पर तीन महिलाओं के […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र