राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने मोहन मंडावी का बचाव कर मोहन मंडावी के द्वारा हाथरस की घटना पर कहे गये झूठे आधारहीन कथन का समर्थन किया : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सांसद मोहन मंडावी के बयान के बाद भाजपा का नारी विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा सांसद ने सीबीआई जांच तक को प्रभावित करने की कोशिश की और एक नारी अत्याचार, बलात्कार के मामले में भाजपा के सांसद का यह रवैया भाजपा को क्षमा याचना करनी चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सरोज पांडे एक महिला है उनसे तो आशा थी कि वे कम से कम इस मामले में दर्द को समझते। लेकिन जिस तरीके से लीपापोती करने और मोहन मंडावी को माफी मांगने से बचाने की कोशिश सरोज पांडे ने की है उससे भाजपा का नारी विरोधी चरित्र पूरी तरीके से उजागर हो गया है। सिर्फ हाथरस कि नहीं भदोही में क्या हुआ? उन्नाव में क्या हुआ? बलात्कार पीड़िता तक को मार डाला गया। लगातार भाजपा के शासन में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है या बेहद दुखद और चिंतनीय बात है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सांसद मोहन मंडावी ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है जिससे पूरी नारी शक्ति का अपमान किया है। बलात्कार को लेकर जो बचाव किया और सीबीआई की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है उसे देखते हुए अब भाजपा को माफी मांगना चाहिए। भाजपा सांसद मोहन मंडावी को माफी मांगना चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने मोहन मंडावी का बचाव कर मोहन मंडावी के द्वारा हाथरस की घटना पर कहे गये झूठे आधारहीन कथन का एक प्रकार से समर्थन ही किया है। मोहन मंडावी के बचाव में उतरी भाजपा नेता सरोज पांडे को भी क्षमा याचना करना चाहिए। सरोज पांडे एक महिला है और उनसे हम यह आशा करते थे कि कम से कम महिला अनाचार से जुड़े इस मुद्दे में न्याय की बात करेंगे। लेकिन सरोज पांडे ने भी इस मामले में भाजपा का वही रूप दिखा दिया है जो भाजपा का नारी विरोधी चरित्र स्पष्ट उजागर करता है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेकिसानों को एक राष्ट्र एक बाजार के साथ एक कीमत मिले तो भाजपा के पेट में मरोड़ क्यो उठ रहे है? किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में फसल बेचने की आजादी देने से भाजपा क्यो घबरा रही है?  भाजपा के प्रवक्ता बयानबाजी करने से पहले मोदी सरकार के तीन […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत