पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

किसानों को एक राष्ट्र एक बाजार के साथ एक कीमत मिले तो भाजपा के पेट में मरोड़ क्यो उठ रहे है?

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में फसल बेचने की आजादी देने से भाजपा क्यो घबरा रही है? 

भाजपा के प्रवक्ता बयानबाजी करने से पहले मोदी सरकार के तीन काले कानून को ठीक से पढ़ लें छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा के किसान विरोधी चरित्र चेहरा को पहचानती है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2020। भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत को कृषि बिल पर बयानबाजी करने से पहले मोदी सरकार के तीन काले कानून किसान विरोधी कृषि बिल को ठीक से पढ़ लेना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत बताएं नए कृषि बिल के किस पेज के किस कॉलम में किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य या उससे अधिक कीमत पर ही खरीदने की अनिवार्यता का उल्लेख किया गया है? और किसानों के फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने वाले पूँजीपति पैन कार्ड धारी पर क्या कानूनी कार्यवाही का प्रावधान किया गया है? स्पष्ट कर दें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में एक राष्ट्र एक बाजार और एक कीमत की मांग की है। उस मांग का समर्थन करने में भाजपा नेताओं के मुंह में दही क्यों जम गये? भाजपा क्यों नहीं चाहती कि किसानों को एक राष्ट्र एक बाजार के साथ एक दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य में फसल बेचने की आजादी मिले? भाजपा किसानों की फसल बेचने की आजादी का नारा तो लगाती है लेकिन किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य अनिवार्य रूप से मिले इसकी आजादी देना नही चाहती।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन शासनकाल में किसानों के साथ धोखाधड़ी, छल, फरेब हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का कर्ज माफी किया, धान की कीमत 2500 रू. दिया, तब भाजपा नेताओं को पीड़ा होने लगी और किसानों के धान की एकमुश्त 2500 रू. दाम देने पर मोदी सरकार के द्वारा नियम शर्ते लगाया गया? 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार वन नेशन वन टैक्स जीएसटी और नोटबंदी लागू कर जिस प्रकार से देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार, व्यापार, व्यवसाय को तबाह कर दिया है। घर-घर में नकदी की किल्लत हो गई है। अब उसी प्रकार वन नेशन वन मार्केट का नारा लगाकर कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने में तुली हुई है। किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने में तुली हुई है और कांग्रेस पार्टी विरोध ना करे। भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत रमन सरकार में मंत्री थे और रमन सरकार ने वादानुसार किसानों को धान की कीमत 2100 रू. प्रति क्विंटल और 300 रू. बोनस नही दिया, दो साल का बोनस भी नही दिया है। रमन सरकार में किसानों के साथ हुई धोखेबाजी के लिए राजेश मूणत भी जिम्मेदार हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघु वनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश का आव्हान, विकास से ही होगा बस्तर की समस्याओं का समाधान : भूपेश बघेल

शेयर करेछत्तीसगढ़ स्टील एवं स्पंज आयरन उत्पादन संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कहा स्टील उद्योगों के लिए छत्तीसगढ़ की नीति सबसे अच्छी ऊर्जा प्रभार में दी गई छूट से स्टील सेक्टर के 85 प्रतिशत उद्योगों को मिली सुरक्षा उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बस्तर के युवाओं को दिया जाएगा […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात