तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 05 सितंबर 2026। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार करण चौहान (16) पिता बृजलाल मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पिता कैलाश पीछे बैठा था। दोनों तेजी से बाइक चलाते हुए लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दीपका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने के बाद मोटर साइकिल सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया। शनिवार को पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों नाबालिगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और वाहन चलाते समय हेलमेट समेत सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Next Post

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

शेयर करेशिक्षक नई पीढ़ी के निर्माता, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री साय लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान