मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 300 बेड के कोरोना वार्ड अस्पताल का किया लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

300 बेडों के कोविड हॉस्पिटल में 100 आईसीयू बेड और 200 आइसोलेशन बेड शामिल

प्रदेश की पहली बीएसएल-3 लैब भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुरू

कोरोना से पहले बीआरडी में 20 आईसीयू बेड थे अब 70 हो गए हैं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गोरखपुर 07 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित बाल चिकित्सा संस्थान में 300 बिस्तरों वाले लेवल-3 कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया गया। 300 बेड में आईसीयू के 100 बेड, छह पीआईसीयू और छह एनआईसीयू बिस्तर हैं। इसमें चार ऑपरेशन थिएटर हैं। 200 आइसोलेशन बेड हैं। इसके साथ ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तैयार बॉयोसेफ्टी लैब (बीएसएल) लेवल थ्री और प्लामा थरेपी की भी शुरुआत की गई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने की दिशा में काम करना है, तभी देश कोरोना के खिलाफ जीत हासिल कर सकेगा। हर एक आम आदमी के प्रयास करना होगा। आम आदमी के लिए काम करना होगा। कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी इलाकों में काम शुरू करना चाहिए।

प्रदेश की पहले बीएसएल-3 लैब शुरू

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बीएसएल-3 लैब भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज से प्रारम्भ की गई है। पीजी छात्रों के लिए 100 बेड के हॉस्टल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गेस्ट हाउस का भी लोकार्पण किया गया।

सप्ताह में किसी भी एक दिन बंद रहेंगे होटल रेस्तरां

सीएम योगी ने कहा कि होटल और रेस्तरां को बहुत दिनों तक बंद नहीं रख सकते हैं। सिर्फ एक दिन बंद रखना है बस, यह स्थानीय स्तर पर तय करें कि किस दिन बंदी करनी है। थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता बीमारी से बचा जा सकता है। बचाव प्रशासन के स्तर से भी होना होना है ।कोरोना के विरुद्ध यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं बल्कि पूरे देश की है। इस लड़ाई को हर संस्था, नागरिक और परिवार को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के क्रम में आज हम सब यहां पर आए हैं।

‘भारत का डेथ रेट कम’

योगी ने कहा कि दुनिया के देशों की तुलना में भारत में कोरोना केस कम हैं और डेथ रेट भी बहुत कम है। हर एक स्तर पर काम होना जरूरी है। सीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में हर एक को मिलकर लड़ना है।

Leave a Reply

Next Post

वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च की अपनी नई लोगो 'VI', भारत में इसी ब्रांड नेम के साथ दोनों कंपनियां करेंगी बिजनेस

शेयर करेभारत में वोडाफोन-आइडिया का मर्जर दो साल पहले हुआ था V फ़ॉर वोडाफोन, I फ़ॉर आइडिया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 सितम्बर 2020। वोडाफोन-आइडिया एक नए ब्रांड नेम के साथ अब उपलब्ध होगा ।अब इसे VI (वी) कहा जाएगा. कंपनी ने एक इवेंट के दौरान नए ब्रांड नेम और लोगो […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर