गांव में घुसा दंतैल हाथी: चिंघाड़ सुनकर दहशत में आए लोग, पटाखे और रोशनी कर जंगल की ओर खदेड़ा गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 30 सितम्बर 2023। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के कोरबी सर्किल में रात लगभग 1 बजे लोनर चेतक दंतैल हाथी घुस आया। स्थानीय ग्राम कोरबी के कोरबीपारा में उसकी चिंघाड़ सुनकर लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने रातभर दहशत में गुजारी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, जहां लोकेशन के आधार पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने सावधानी के लिए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए मुनादी करवाई। विभाग ने तत्काल कोरबी-चिरमिरी मुख्य सड़क को बंद कराया।

धान की फसल चट कर गया

लोनर दंतैल हाथी पुलिस चौकी के सामने स्थित खेत में धान की फसल चट कर गया। उसे देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण अपनी फसल को बचाने के लिए पटाखे जलाकर और टॉर्च से रोशनी करके हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते रहे।

वनकर्मियों ने दंतैल हाथी को खदेड़ा

वनकर्मी ग्रामीणों को हाथी के पास जाने से मना करते रहे, लेकिन लोग नहीं माने। घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा, तब जाकर सबने राहत की सांस ली।

इधर कोरबी-चिरमिरी मुख्य मार्ग के बंद रहने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची। दंतैल हाथी के जंगल में चले जाने के बाद मार्ग को खोला गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम में फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया। दंतैल हाथी के रेस्क्यू के दौरान हाथी मित्र दल, कोरबी चोटिया सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी एमके साहू अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने चंद्रमुखी 2 पर दी अपनी प्रतिक्रिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 सितम्बर 2023। कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ गुरुवार, 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली है। वहीं, अब साउथ इंडस्ट्री के थलाइवा रजनीकांत भी ‘चंद्रमुखी 2’ पर अपना […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा