मोदी सरकार के आठ साल : एक पखवाड़े तक मनेगा जश्न, हर बूथ पर दस्तक देगी भाजपा, राज्यों को समिति बनाने के निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 मई 2022। केंद्र में मोदी सरकार की आठवीं सालगिरह के बहाने भाजपा देश के हर बूथ पर दस्तक देगी। इस दौरान उन 73,000 बूथों पर पार्टी की खास नजर होगी, जहां बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी ने औसत या खराब प्रदर्शन किया था। पार्टी 30 मई से 15 जून तक बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के जरिये आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग को साधेगी। कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों को तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्देश दिया है।

लोकसभा और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खुद के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का नया वोट बैंक बनाया है। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पार्टी की योजना इस वर्ग को साधे रखने की है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर के नेताओं-कार्यकर्ताओं को बूथ, ब्लॉक, जिला, मंडल स्तर पर 15 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

लाभार्थी सम्मेलन कराने की भी योजना
जिलों में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन कराने की भी योजना है। सम्मेलनों में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, हर घर नल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त टीकाकरण योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बूथ स्तर पर केंद्रीय योजनाओं से वंचित परिवारों को जोड़ने के लिए मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मंथन शिविर : कांग्रेस ने माना, क्षेत्रीय दलों का उभार उसे उबरने नहीं देगा, जीत के मंत्र पर करेगी विचार-विमर्श

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 मई 2022। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मान रहा है कि अगर कांग्रेस कमजोर रहेगी तो क्षेत्रीय दलों का उभार उसे उबरने नहीं देगा और पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर देश का मजबूत राजनीतिक विकल्प नहीं बन पाएगी। कांग्रेस उदयपुर चिंतन शिविर में किसी दल […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान