अब मत खाना चाय के साथ उबला अंडा, हड्डियां होने लगेंगी कमजोर, बढ़ेगा 5 गंभीर बीमारियों का खतरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

21 फरवरी 2022। अंडा एक ऐसा फूड है जिससे सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। अंडे से ऑमलेट जैसी विभिन्न तरह की डिश बनाई जाती हैं। हालांकि अधिकतर लोग अंडे को उबालकर खाना पसंद करते हैं। जाहिर है अंडा को उबालना और खाना आसान है। अक्सर देखा जाता है कि सुबह नाश्ते में लोग चाय के साथ उबले अंडे खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और उबले अंडा का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए ठीक नहीं है।

इसमें कोई शक नहीं है कि उबले अंडे खाने के फायदे ढेर सारे हैं। उबला अंडा प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है जिसके सेवन से आपके शरीर के विकास को बढ़ावा मिलता है। यह कैल्शियम का भी भंडार है जिसके वजह से आपकी हड्डियों को कैल्शियम मिलता है और वो मजबूत बनती हैं। अंडा आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर आपका वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है।

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में एक अध्ययन में पाया गया कि अंडे के साथ चाय पीने से अंडे से मिलने वाले प्रोटीन की मात्रा 17 प्रतिशत तक कम हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि चाय में पॉलीफेनोल्स नामक यौगिक होते हैं, जो अंडे में प्रोटीन को बांध सकते हैं, जिससे आप इसे अवशोषित नहीं कर पाते हैं। जाहिर है शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती हैं, जिससे शरीर में कई गंभीर रोग पैदा हो सकते हैं।

त्वचा, बाल और नाखून की समस्याएं

प्रोटीन की कमी त्वचा, बालों और नाखूनों पर असर डाल सकती है। ये सभी प्रोटीन से बने होते हैं। इसकी कमी से त्वचा पर लाली, भंगुर नाखून, पतले बाल, बालों का रंग फीका होना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

मांसपेशियों की हानि

आपकी मांसपेशियां ज्यादातर प्रोटीन से बनी होती हैं और अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो आप मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। वास्तव में, मांसपेशियों की हानि पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलने के पहले लक्षणों में से एक है।

कब्ज

चाय और अंडा एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे बहुत लोग पसंद करते हैं। वास्तव में यह कॉम्बिनेशन कब्ज पैदा कर सकता है जो आगे चलकर आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

शरीर को बराबर प्रोटीन नहीं मिलने से आपकी हड्डियों को भी खतरा है। प्रोटीन हड्डियों की मजबूती और घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है। पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

प्रोटीन की कमी से आपके इम्यूनिटी सिस्टम पर असर पड़ता है। जाहिर है इम्यून पावर के कमजोर होने से आपके शरीर की किसी भी संक्रमण से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है।

फैटी लीवर का जोखिम

चाय के साथ अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है, जिससे आपको फैटी लीवर का जोखिम बढ़ सकता है। अगर आप लीवर सहित अन्य अंगों और स्वस्थ और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो चाय के साथ अंडा न खाएं।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन-रूस संकट: भारत बोला- 20 हजार से अधिक भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, बातचीत से सुलझाएं मसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 फरवरी 2022। रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों डोनेत्स्क एवं लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दिए जाने के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) की आपात बैठक जारी है। इस बैठक में भारत की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। UNSC में […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार