आर्यन केस का NCB का गवाह किरण गोसावी पकड़ा गया, धोखाधड़ी मामले में था फरार; पुणे पुलिस ने की कार्रवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2021। आर्यन खान ड्रग केस का एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को पकड़ लिया गया है। पुणे पुलिस के कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस ने क्रूज पार्टी ड्रग केस में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी को गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस का कहना है कि गोसावी से धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की जा रही है।2018 के धोखाधड़ी मामले में पुणे पुलिस द्वारा उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के बाद से फरार गोसावी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र में उसकी जान को खतरा है।

दरअसल, किरण गोसावी को 2018 में धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है, जिसमें वह फरार था। 2019 में पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांटेड घोषित किया। वह तब से लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था। 14 अक्टूबर को पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

इस बीच एनसीबी गवाह किरण गोसावी ने गुहार लगाई है कि कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। कम से कम उन्हें मुंबई पुलिस से अनुरोध करना चाहिए कि मैं क्या मांग कर रहा हूं (प्रभाकर सेल की सीडीआर और चैट जारी करने के लिए)। एक बार उनकी रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

दरअसल, किरण गोसावी वही है, जो आर्यन खान के साथ सेल्फी लेते दिखा था। हालांकि, इस मामले में उसने पहले कहा था कि वह लखनऊ में आत्मसमर्पण करेगा। गोसावी के कथित ड्राइवर व बाउंसर प्रभाकर सेल ने दावा किया था कि आर्यन को छोड़ने के बदले एनसीबी के एक अधिकारी, गोसावी व अन्य लोगों ने 25 करोड़ की मांग की थी।

प्रभाकर सेल के इस दावे के बाद एनसीबी के स्वतंत्र गवाह गोसावी ने बीते सोमवार को कहा था कि वह जल्द ही महाराष्ट्र के बाहर लखनऊ में आत्मसमर्पण करेगा और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। गोसावी ने कहा था कि आर्यन खान की गिरफ्तारी पर उसे धमकी दी जा रही थी और कॉल आ रहे थे। प्रभाकर सेल के आरोप पर गोसावी ने कहा था कि सभी आरोप झूठे हैं, सेल ने कहानियां गढ़ी हैं और वह जांच की दिशा बदल रहा है।  गौरतलब है कि आर्यन खान की हिरासत के दौरान गोसावी शाहरुख खान के बेटे के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिखा था। गोसावी एक निजी जासूस भी है। वहीं पुणे पुलिस धोखाधड़ी के एक मामले में गोसावी की तलाश कर रही थी। अब देखना होगा कि गोसावी पुलिस की पूछताछ में आर्यन खान केस से जुड़े मसलों पर क्या खुलासा करता है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 10 मरीज मिलने से हडकंप, सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान