मोदी जी, युवा और छात्र ‘‘दिमागी नक्सली’’ नहीं है, वो हमारे देश के भविष्य हैं – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 18 अगस्त 2026। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के युवाओं को दिमागी नक्सली बताने पर कड़ ऐतराज जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किला से 15 अगस्त को जो उद्बोधन दिया वह देश और प्रदेश की जनता को निराश करने वाला था। प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर युवाओं के आंदोलन को नक्सल विचारधारा से जोड़ा। यह देश की युवा पीढ़ी का अपमान है। आप देश के युवाओं को साफ निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली दे पा नहीं रहे। आपके राज में नौकरियां बेची जा रही है। विरोध पर बच्चे सामने आ रहे तो वे नक्सली हो गये, देश के प्रधानमंत्री भारत की 65 प्रतिशत युवा आबादी से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपने हक और अधिकार की मांग करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। देश के युवा बेहतर भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली के लिए जंतर-मंतर से लेकर पूरे देश में सड़कों पर उतरे थे। युवाओं का आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी और शांतिपूर्ण था, युवाओं ने तमाम उकसावे की कार्यवाही लाठीचार्ज, पैलेटगन, आंसू गैस, पानी की बौछार छात्राओं के साथ की गयी अभद्रता को भी सहा, लेकिन आंदोलन अहिंसक नहीं हुआ उसके बाद देश का प्रधानमंत्री अपने ही देश के युवाओं को नक्सलवादी बताये यह सर्वथा अस्वीकार्य है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वैचारिक असहमति और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने के लिए रचा गया नया षड़यंत्र है। इवेंट जीवी मोदी सरकार के पास जब-जब असल समाचारों पर जवाब नहीं होते, तब-तब ऐसे शब्द इजात किये जाते है। ‘‘अर्बन नक्सल’’ और ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ जैसे तथ्यहीन आरोपों का नया संस्करण है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, महंगाई और बढ़ती असमानता पर जवाबदेही से यह सरकार बचना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लालकिला से युवाओं के संदर्भ में जो टिप्पणी किया है वह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है जो अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को कदापि भी बर्दाश्त नहीं करती है। युवाओं का आंदोलन किस प्रकार से नक्सली मानसिकता का था भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। देश के वृद्ध प्रधानमंत्री जिन्हें खुद को पूरे देश की अभिभावक समझना चाहिए। वे 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से अपने ही देश के युवाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाया है जो लोकतंत्र के लिए अनुचित है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 'हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026' का सफल समापन

शेयर करे33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 से 16 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। […]

You May Like

सुबह की डाइट में शामिल करें भीगे चने....|....जोड़ों में सूजन-दर्द कम करना है तो डाइट में करें बदलाव....|....एशियाड: गोल्ड जीतने वाली प्रणवी उर्स को आईजीयू देगा 10 लाख....|....अनाहत सिंह बोलीं- फाइनल की हार से उबरने में समय लगा....|....'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री यामी....|....अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील....|....अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग....|....भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात....|....महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी