भाजपा राज में फिर एक पेपर लीक- दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 21 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में BSC II Year का ‘‘एटोमालाजी’’ का पेपर लीक हो गया। इसके पहले पीडब्ल्यूडी की उप अभियंता परीक्षा में खुलेआम नकल हो रही थी। पीएससी की परीक्षा में पेपर जांचने वालों के नाम सोशल मीडिया में चल रहा था। पीएससी की एसआई भर्ती की प्री-परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी सामने आई। आरक्षक भर्ती, वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी की गयी। आरआई पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी हुई। भाजपा के राज में कोई भी परीक्षा निष्पक्ष नहीं हो पा रही है। सरकार युवाओं का भविष्य बेच रही है।

मोदी गडकरी की जिद के कारण महंगाई बढ़ी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की जिद के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियां खराब हो रही है। पेट्रोल में एथेनाल मिलाने के कारण शक्कर की कीमत दुगुनी हो गयी है। पेट्रोल में एथेनाल मिला रहे लेकिन रेट में कोई कमी नहीं किया गया। हर तरफ से आम आदमी को लूटा जा रहा, मिलावटी पेट्रोल का रेट महंगा, शक्कर महंगी, मिठाई एवं खाने के सामान सभी कुछ महंगा हो गया।

सरकार खुली खदानों के गड्ढे बंद कराये

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एयरपोर्ट के पास ब्लू वाटर में एक युवक डूब गया। अभी तक उनका पता नहीं लगाया जा सका है। ब्लू वाटर वाली जगह पहले गिट्टी खदान थी। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बंद पड़ी खदानों के गहरे गड्ढे घातक रूप में है। नियम है कि खदान बंद होने पर गड्ढों को भरा जाना चाहिए। हम सरकार से मांग करते है कि प्रदेश की खदानों का सर्वे किया जाए तथा बंद खदानों के गड्ढों को भरने की कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Next Post

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी

शेयर करेरामायण से सोने-चांदी तक, डॉ. खोजा की भविष्यवाणियों ने मचाई हलचल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 22 अगस्त 2026। भविष्य को लेकर उत्सुकता हमेशा लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन जब भविष्यवाणियां वास्तु, ज्योतिष, अंकशास्त्र, हस्तरेखा और फेस रीडिंग जैसी विधाओं के विशेषज्ञ की ओर से हों, तो चर्चा […]

You May Like

राखी पर्व के कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों का दबाव....|....बाबा महाकाल को बंधेगी सबसे पहली राखी....|....हौसले को सलाम! पैरा योगासन में श्रवण बाधित तीन बेटियों ने जीते पदक....|....नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय कारोबारी गिरफ्तार....|....एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी....|....इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल पीआईएमएस में लगी आग, 15 नवजातों की मौत....|....दिल्ली लक्ष्मी योजना: इंतजार हुआ खत्म....|....टीएमसी के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें....|....शॉपिंग होगी और भी स्टाइलिश, सारा अली खान ने पेश किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड....|....उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास, चौथी बार मिस यूनिवर्स इंडिया जज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड