​”पीएम मोदी खत्म हो गए हैं, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे”, प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर लालू यादव का तंज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सारण 19 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 2 दिवसीय बिहार आ रहे हैं। पीएम 20 मई को पटना पहुंचेगे और रात में राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद 21 मई को पीएम 2 जिलों सीवान और पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने तंज कसा है।

‘INDIA गठबंधन चारों तरफ जीत रहा’
लालू यादव ने कहा कि मोदी जी बार बार बिहार आ रहे हैं, मतलब है कि वे खत्म हो गए हैं। उन्हें अपनी हार दिख रही है। INDIA गठबंधन चारों तरफ जीत रहा है। आगे लालू यादव ने कहा कि मैं सारण के लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में भारत गठबंधन और रोहिणी आचार्य के पक्ष में वोट दें और संविधान, लोकतंत्र को बचाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए, महंगाई और बेरोजगारी हटाने के लिए मतदान करें। बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लालू यादव ने सारण में जनसभा कर रोहिणी आचार्य के लिए वोट मांगा।

वहीं, लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आरोप पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष सत्ता में आने पर लोगों की दो भैंसों में से एक जब्त कर लेगा। लालू यादव ने कहा कि तुम्हें अपना ऊंट दूंगा।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस और जेएमएम जैसे दलों को सिर्फ अपने भ्रष्टाचार से मतलब है', जमशेदपुर रैली से पीएम मोदी का हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने जमशेदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और JMM जैसे दलों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा, ”पूरी दुनिया जानती है कि देश की प्रगति के लिए उद्योग […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड