भाजपा शबरिमला मुद्दे पर न्याय के लिए लड़ेगी : नितिन नवीन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कहा कि पार्टी शबरिमला मुद्दे पर न्याय के लिए लड़ेगी। उन्होंने यहां कलाडी में श्री आदि शंकर जन्मभूमि मंदिर में पूजा करने और श्री श्रृंगेरी मठ का दौरा करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ”हमने केरल के लोगों की सुरक्षा और विकास की कामना के लिए प्रार्थना की। हम केरल के लोगों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।” नवीन ने कहा कि भाजपा केरल के विकास को लेकर राज्य के लोगों की चिंताओं को समझती है और केरल को विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष दोनों शबरिमला मुद्दे पर नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”हम शबरिमला मुद्दे पर पूरी तरह से लड़ेंगे। हम न्याय दिलाएंगे।” नवीन ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ”नूरा कुश्ती” कर रहे हैं, जिससे शबरिमला में सोने की चोरी के मामले में आरोपियों को जमानत मिल सके।

उन्होंने शुक्रवार को कोच्चि में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के साथ बैठकें कीं। नवीन आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की समीक्षा करने और इसकी शुरुआत करने के लिए दो दिन के केरल दौरे पर हैं। वह शनिवार को अपना दौरा खत्म करने से पहले त्रिशूर में औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

10 अप्रैल को अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’ मचाएगा थिएटर में तहलका

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 फरवरी 2026। फ़ैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अब पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म की रिलीज़ डेट को प्रीपोन करते हुए 15 मई 2026 से बदलकर […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट