मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल कांड: बिहार में 18 मरीजों की आंखें निकाली, अस्‍पताल की बड़ी लापरवाही पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 02 दिसम्बर 2021। बिहार के मुजफ्फपुर में एक निजी अस्पताल में बीते 22 नवंबर को आयोजित मोतियाबिंद आपरेशन शिविर आपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण मरीजों की हालत बिगड़ गई है। अभी तक 15 मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी हैं। जबकि, तीन अन्‍य मरीजों की आंखें आज निकाली जा रही हैं। कई अन्‍य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले से बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कम्‍प मच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की हाई लेवल जांच के बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी दखल दी है। आयोग ने नोटिस जारी कर मुख्‍य सचिव से घटना की पूरी जानकारी तलब किया है। घटना की जांच के लिए पटना से स्वास्थ्य विभाग की एक हाई लेवल टीम भी आज मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

एनएचआरसी ने मुख्‍य सचिव को दिया नोटिस, मांगी जानकारी

एनएचआरसी ने बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर मुजफ्फरपुर के अस्पताल में किए गए मोतियाबिंद आपरेशन का ब्योरा मांगा है। आयोग ने अस्पताल में हुए आपरेशन से जुड़ी तमाम चीजों की जानकारी देने का निर्देश दिया है। अस्‍पताल में आयोजित शिविर में डाक्‍टर ने 65 मरीजों का आपरेशन किया था। आयोग ने यह भी बताने को कहा है कि मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत एक डाक्‍टर एक दिन में कितने आपरेशन कर सकता है।

65 मरीजों का हुआ आपरेशन, 15 की निकाली जा चुकीं आंखें

विदित हो कि मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल में बीते 22 नवंबर को मोतियाबिंद आपरेशन शिविर आयोजित किया गया था। उसमें 65 लोगों का आपरेशन किया गया था। उनमें संक्रमण के कारण अब तक 15 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी हैं। आज भी तीन अन्‍य मरीजों की आंखें निकाली जानी हैं। संक्रमण के बाद हालत बिगड़ने पर मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्‍ण मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल (SKMCH) में भर्ती कराए गए कुछ और मरीजो की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनकी भी आंखें निकालनी पड़ सकती हैं।

सकते में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, सिविल सर्जन ने बनाई जांच टीम

घटना के बाद मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक स्‍वास्‍थ्‍य विभाग सकते में है। सिविल सर्जन डा. विनय कुमार शर्मा व एसीएमओ डा. एसपी सिंह ने आपरेशन में लापरवाही करने वाले अस्‍पताल का निरीक्षण कर प्रबंधन ने वहां के चिकित्सकों और एक सप्ताह में हुए आपरेशन आदि की पूरी जानकारी मांगी है। सिविल सर्जन ने एसीएमओ डा. सुभाष प्रसाद सिंह, डा. हसीब असगर, डा. नीतू कुमारी की जांच टीम गठित कर दी है।

आपरेशन थिएटर में फंगस या वायरस से फैला संक्रमण

सिविल सर्जन ने बताया कि आपरेशन थिएटर में फंगल या वायरल संक्रमण के कारण मरीजों में संक्रमण फैला है। इसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आ जाएगी। फिलहाल अस्‍पताल के आपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया है। घटना के जांच पदाधिकारी एसीएमओ डा. एसपी सिंह ने बताया कि उक्‍त अस्‍पताल में बीते एक सप्ताह के दौरान 328 मरीजों के आपरेशन किए गए। उन सभी मरीजों की जानकारी ली जा रही है। संक्रमण के शिकार किसी अन्‍य मरीज की जानकारी मिलने पर उसे भी एसकेएमसीएच भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत: एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, दोनों बोर्ड कर रहे विचार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 नवंबर 2021। भारत का आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरान एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है। जिसकी वजह साउथ अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। बीते कुछ दिनों में वहां पर नए वैरिएंट के कई मामले पाए गए हैं। भारतीय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप