दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 8190 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, ट्विटर पोल के जरिए मांगी थी राय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कंपनी में अपने 1.1 अरब डॉलर (करीब 8190 करोड़ रुपये) के शेयर बेच दिए हैं। गौरतलब है कि जब मस्क ने अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए ट्विटर पोल के जरिए लोगो की राय मांगी थी। उनके प्रस्ताव का सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर समर्थन किया। एलन मस्क के कराए गए ट्विटर पोल में उसने निर्णय का समर्थन करने वालों की संख्या ज्यादा रही। हां विकल्प को सबसे ज्यादा वोट दिए गए। करीब 35 लाख से ज्यादा वोटों में से करीब 58 फीसदी ने उन्हें स्टॉक बेचने के लिए कहा था। इसके बाद मस्क ने अपने 8190 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। 

दो दिन में हुआ 50 अरब डॉलर का नुकसान

एलन मस्क के नेटवर्थ में इस हफ्ते अब तक 50 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसका कारण रहा लगातार दूसरे दिन टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट। यह ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के इतिहास में दो दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि रेग्युलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, मस्क के शेयर केवल स्टॉक विकल्पों के जरिए संबंधित रिपोर्टिंग व्यक्ति के टैक्स विदडोल्डिंग दायित्वों को पूरा करने के लिए बेचे गए। इससे पहले जेफ बेजोस के 2019 में उनकी पत्नी मैकेंजी स्टाक से तलाक के बाद एक दिन में 36 अरब डॉलर की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। 

300 अरब डॉलर का आंकड़ा छू चुके हैं मस्क

एलन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 299 अरब डॉलर है। हाल ही में 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले वे दुनिया के पहले शख्स बने थे। मस्क के बाद अभी भी दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं जिनकी कुल संपत्ति 201 अरब डॉलर है।

टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी 

एलन मस्क की टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में पिछले महीने की तुलना में 40 फीसदी से अधिक की तेजी आई थी। पिछले हफ्ते, टेस्ला के शेयर 1,229.91 डॉलर प्रति शेयर के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इसके चलते यह एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की बाजार हैसियल वाली दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कार निर्माता कंपनी है।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत को मिल गया पार्टनर, शादी और बच्चों के प्लान पर खुद किया खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्टिंग की दुनिया में लोहा मनवाने के बाद अब अपकमिंग दिनों में खुद को एक बेहतरीन वाइफ और मां के रुप में देखना चाहती हैं। ये बातें एक्ट्रेस ने लोगों को खूद बताया कि वह अगले पांच सालों […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज