‘रमन सिंह ने मुझे हराने की कोशिश की’: ननकीराम बोले- केंद्र का कामकाज ठीकठाक, बाकी छत्तीसगढ़ जय श्रीराम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर/रायपुर 27 मई 2025। छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे गृहमंत्री रहने के दौरान मैंने नक्सलियों को खत्म करने के लिए प्लान बना लिया था, लेकिन उस समय केंद्र में बैठी सरकार ने एक भी पैसे की मदद नहीं की और न ही फोर्स भेजा। ऐसा लगता था जैसे केंद्र सरकार ही नक्सलियों की मदद कर रही हो। केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ और राज्य की साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीकठाक है पर छत्तीसगढ़ जय श्री राम…। इस सरकार से लोग खुश नहीं हैं। उन्होंने राज्य की वर्तमान साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार से हमारा एक भी बीजेपी कार्यकर्ता खुश नहीं है। लोक भी खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं पूर्व गृहमंत्री रह चुके कंवर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में पार्टी के लोगों को हराने की कोशिश डॉ. रमन सिंह जैसे लोग करते हैं।रमन सिंह ने मुझे तीन बार हराने की कोशिश की है। ये सबको मालूम हैं। कम से कम कार्रवाई करना चाहिए। हमको हराये हैं इसलिए मैं नाखुश हूं। हम कहीं भी रहेंगे लोगों का काम करते रहेंगे। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को किनारे करने के सवाल पर पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मुझे भी किनारे कर दिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कोई भी पैसे के बिना काम नहीं करते हैं। वहीं धर्मांतरण के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों को खूब पैसे मिल रहे हैं। विदेशों से पैसा मिलना बंद हो जाये तो धर्मांतरण तुरंत बंद हो जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

पंचकूला में सात लोगों ने दी जान: कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पंचकूला 27 मई 2025। हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव