जी म्यूज़िक ने रिलीज़ किया दलेर मेहंदी का ब्रांड न्यू साँग “गड़बड़ गड़बड़”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 जनवरी 2023। भारत के पहले पंजाबी पॉप किंग दलेर मेहंदी एक बार फिर अपने चाहने वालों के साथ झूमने लिए गड़बड़ गड़बड़ साँग के साथ हाज़िर हैं। निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह की फ़िल्म ज़िंदगी शतरंज हैं का लेटेस्ट ट्रैक गड़बड़ गड़बड़ को जी म्यूज़िक ने रिलीज़  किया है।  फ़िल्म ज़िंदगी शतरंज है का ट्रैक गड़बड़ गड़बड़ के साथ दलेर मेहंदी एक लम्बे समय के अंतराल के बाद किसी फ़िल्म के गाने के वीडियो में नज़र आएँगे। हाल में ही सिंगर दलेर मेहंदी ने गाने के प्रमोशन के लिए मुंबई में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुष्यंत जी ने मुझे इस गाने के लिए बात की। मुझे कांसेप्ट बहुत अच्छा लगा क्योंकि यह फ़िल्म की कहानी के साथ दर्शक देखेंगे। ऐसा नहीं है कि मैं प्राइवेट सिंगल्स या फ़िल्म के विडियोज में काम नहीं करना चाहता लेकिन मैं अपने पैसे से गाना बनाकर उसे सोशल मीडिया में मिलियन व्यूज के लिए खर्च करके प्रसिधि नहीं पाना चाहता हूँ। निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह  ने कहा कि “यह मॉडर्न एज़ थ्रीलिंग और सस्पेंस फ़िल्म हैं। पहले दृश्य से अंत तक दर्शकों को सीट से बांधकर रखेगी ये फ़िल्म।

हितेन तेजवानी के साथ फ़िल्म के अन्य सभी एक्टर्स ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया है। साथ ही फ़िल्म का म्यूजिक भी बहुत ही अच्छा बना है। आनंद मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म “ज़िंदगी शतरंज है” के निर्माता आनंद प्रकाश , मृणालिनी सिंह , फहीम कुरैशी हैं  और निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह हैं  फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हितेन तेजवानी , ब्रूना अब्दुल्ला, शाहवर अली , पंकज बेरी और हेमंत पांडेय के साथ ही गायक दलेर मेहंदी और अर्जुमन मुग़ल अतिथि भूमिकाओं में नज़र आयंगे । फ़िल्म २० जनवरी को पूरे देश के सिनेमागृह में प्रदर्शित होगी ।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में सेवाओं का नियंत्रण: मामला लंबित फिर भी प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में बोले एसजी मेहता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 जनवरी 2023। दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण को लेकर आज एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आम आदमी पार्टी सरकार के हालिया कदमों का जिक्र करते हुए इसे नाटक करार दिया। मेहता […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ