ढोंगी पत्नी ने जलाया था पति को जिंदा, डेढ़ माह बाद सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरजपुर 01 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी ने पति को जिंदा जलाया था। इसके बाद रोने का नाटक करने लगी। डेढ़ महीने बाद सूरजपुर पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। वही ढोंगी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त की सुबह घर में कोई नहीं था। पति सो रहा था। तभी पत्नी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी पत्नी ने बताया कि पति उस पर शक करता था। कहता था कि तुम्हारा किसी और से अफेयर है। इससे अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। झगड़े से परेशान होकर उसने अपने पति को मार डाला।

सुबह खाट में लगी अचानक आग
थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सुपारी लाल एसईसीएल की कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था। रोज की तरह घर में खाना खाकर खाट पर सो रहा था। 6 अगस्त की सुबह को अचानक उसकी खाट में आग लग गई। जलती खाट से निकलकर वह चीखता-चिल्लाता बाहर भागा। पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन शरीर 85 प्रतिशत तक जलने के कारण उसे पहले डॉक्टरों के द्वारा अंबिकापुर बाद में रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी मूर्ति बाई ने घटना को हादसा बताया। आरोपी पत्नी पति के जलने के बाद रो रही थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेट्रोल से जलने की पुष्टि हुई। जांच में फोरेंसिक टीम को भी घर में पेट्रोल के सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर पत्नी से उसका जुर्म कबूल कराया। 

Leave a Reply

Next Post

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, बालोद जिला बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला! सीएम साय ने लिया बड़ा संकल्प

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर