RSS चीफ मोहन भागवत ने अक्षय कुमार के साथ देखी ‘सम्राट पृथ्वीराज’, फिल्म को बताया- वर्ल्ड क्लास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जून 2022। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को दिल्ली के चाणक्यपुरी पीवीआर में देखा और कहा कि यह पहली बार है जब पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के संघर्ष को भारत में, भारतीय भाषा में और भारतीय दृष्टिकोण से लिखा गया है।

फिल्म को ‘वर्ल्ड क्लास’ बताते हुए उन्होंने कहा, “हमने पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बारे में पढ़ा है। लेकिन यह दूसरों द्वारा लिखा गया था। यह पहली बार है जब हम इसे भारतीय दृष्टिकोण से देख रहे हैं। अब हम इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से देख रहे हैं।”

संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, कृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, भैयाजी जोशी, प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर और सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारियों के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार भी मौजूद थे। भागवत ने कहा, “भारत के सम्मान की रक्षा के लिए भारतीयों को उसी तरह एक साथ लड़ना होगा जैसे इस फिल्म में शक्तिशाली नायकों को दिखाया गया है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म देखी और कहा कि फिल्म महिलाओं के सम्मान और उन्हें सशक्त बनाने की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। अमित शाह ने कहा, “1947 में भारत स्वतंत्र हुआ और 2014 में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का युग शुरू हुआ। यह एक बार फिर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जहां हम कभी थे।

Leave a Reply

Next Post

पैरालंपिक में देश को दो पदक दिलाने वाले शूटर समेत छह खिलाड़ियों को नहीं मिला वीजा, वर्ल्डकप खेलने का सपना टूटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2022। भारत की पैराशूटिंग टीम के छह सदस्य फ्रांस में होने वाले शूटिंग विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों को फ्रांस जाने के लिए वीजा नहीं मिला है। इस वजह से ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज