रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कृषि विश्वविद्यालय और विधानसभा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जनवरी 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शनिवार को सुबह में रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद और सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर कमिशनर संजय अलंग और अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति और राज्यपाल रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उक्त कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय में इम्यूनोबूस्टर एवं कैंसर रोधी धान की नवीन किस्म ‘संजीवनी’ से निर्मित तीन उत्पादों संजीवनी इंस्टैन्ट, संजीवनी मधु कल्क और संजीवनी राइस बार का लोकार्पण करेंगे। धान की नवीन किस्म ‘संजीवनी’ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भाभा अटॉमिक रिसर्च सेन्टर, मुम्बई के साथ किये गये अनुसंधान की ओर से विकसित की गई है।

उप राष्ट्रपति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो एक दिवसीय संगोष्ठियों का शुभारंभ भी करेंगे, जिनमें से एक कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता विकास पर केन्द्रित होगी। वहीं एक अन्य संगोष्ठी कृषि, पोषण एवं लोक स्वास्थ्य पर केन्द्रित होगी। धनखड़ इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित किसानोपयोगी ‘‘कृषि दर्शिका 2024’’ का विमोचन भी करेंगे। 

कृषि शिक्षा, अनुसंधान में महती भूमिका निभा रहा विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना 20 जनवरी 1987 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय अपने 28 महाविद्यालयों, 08 अनुसंधान केन्द्रों एवं 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से संचालित कर रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद 52 फसलों की लगभग 162 प्रजातियों का विकास किया गया है। कृषि से अधिक लाभ लेने के लिए 100 से अधिक तकनीकें विकसित की गई हैं।

ये हैं उपराष्ट्रपति का शेड्यूल
तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12.15 बजे राजभवन पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन सत्र में शिरकत करेंगे। वहां पर नवनिर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5.20 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5.50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में मुख्य आरोपी पकड़ा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 जनवरी 2024। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ