मुख्यमंत्री योगी बोले- धर्म स्थलों के संरक्षण से बढ़ती है समाज में सकारात्मकता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बागपत 26 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि धर्म स्थलों के संरक्षण से समाज में सकरात्मकता के भाव में इजाफा होता है। नांगल गांव स्थित श्री गुरू गोरक्षनाथ आश्रम में आयोजित श्रीमछ्वागवत कथा महापुराण के शुभारंभ के अवसर पर उन्होने कहा ‘‘ भारत के पर्व और त्योहार उत्साह और उमंग की परंपरा के वाहक हैं, इसमें शोक और दु:ख के लिए कोई जगह नहीं है। हमने सदैव सकारात्मक सोच के साथ भारत की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। ये पर्व और त्योहार भारत की ऋषि परंपरा की साधना और सिद्धि का परिणाम हैं। अच्छा सोचो, अच्छा करो तो परिणाम अच्छा ही आएगा।” इससे पहले उन्होंने आश्रम में स्थित गुरु गोरखनाथ के मंदिर और नवदुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके अलावा उन्होंने भव्य सत्संग भवन का भी लोकार्पण किया।

‘महापुराण में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों मिलता है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत की धरती का महत्व महाभारत कालीन है। श्रीकृष्ण ने जिन पांच ग्रामों को दुर्योधन से मांगा था, उसमें बागपत की धरती भी शामिल है। हाल ही में प्रदेश में विजयदशमी का पर्व संपन्न हुआ है। ये सत्य, धर्म और न्याय की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि ये महापुराण असल में ‘ज्ञान यज्ञ’ है। ये मोक्ष और मुक्ति से जुड़ा हुआ है। हम सब मुक्ति के लिए विभिन्न धाम और तीर्थों में जाकर कामना करते हैं। हम दान और यज्ञ भी मुक्ति की कामना से करते हैं। मुक्ति या मोक्ष का अर्थ है, जिस संकल्प के साथ हम बढ़े हैं उसमें पारंगत हो जाएं। अलग अलग व्यक्ति के लिए मुक्ति का अर्थ अलग अलग हो सकता है। संन्यासी के लिए ये जन्म मरण के बंधन से छूटना है तो गृहस्थ के लिए उसके सत्कर्मों का सुफल मिलना है। इस महापुराण में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों मिलता है।” 

योगी जंगल में भी मंगल कर सकता है- योगी 
आश्रम के महंत योगी अर्जुननाथ की प्रशंसा करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने यहां देश के विभिन्न हिस्सों से संतों, योगेश्वरों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। कथा को लेकर लोगों में उत्साह सराहनीय है। एक योगी जंगल में भी मंगल कर सकता है। महंत योगी अर्जुननाथ ने यहां बड़े सभागार और सरोवर का निर्माण कराया है। अब इनके संरक्षण के लिए स्थानीय जनमानस को आगे आना होगा। धार्मिक स्थलों के संरक्षण से नई ऊर्जा मिलती है। यहां विभिन्न धार्मिक आयोजनों से जुड़ने का आप सभी को अवसर मिलेगा। इससे समाज में सकारात्मकता बढ़ेगी। खुशहाली आएगी और अव्यवस्था समाप्त होगी। यही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।  

मुख्यमंत्री ने श्रीमछ्वागवत पुराण की कथा वाचिका व्यासपीठ पर विराजमान सुश्री नीरज शर्मा की प्रशंसा करते हुए वेदों का उदाहरण भी दिया, जिसकी तमाम ऋचाएं विदूषियों द्वारा रची गई हैं। इसके लिए सीएम योगी ने नारी शक्ति का वंदन अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद सत्यपाल सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री केपी मलिक, नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में मुख्य रूप से महंत कृष्णनाथ जी, समुद्रनाथ जी, महंत शेरनाथ जी महाराज, कार्यक्रम के आयोजक महाराज अर्जुननाथ के अलावा देशभर से पधारे नाथ संप्रदाय और षड्दर्शन से जुड़े संतजन उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Next Post

लिवर के लिए वरदान हैं ये सब्जियां, रोज खाने से छूमंतर हो जाएगी कई बीमारियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 26 अक्टूबर 2023। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की बात करें तो उसमें लिवर भी शामिल है। यह भोजन को पचाने में सहायता करता है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है। एनर्जी को स्टोर करता है और प्रोटीन को स्टोर करके मेटाबॉल्जिम को बढ़ावा देता है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप