दंगल टीवी के शो “रक्षाबंधन” की डबल सेंचुरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 मार्च 2022। दंगल टीवी के पॉपुलर शो रक्षाबंधन रसाल अपने भाई की ढाल के 200 एपिसोड कंप्लीट हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर मुंबई के एसजे स्टूडियो में सेट पर शानदार केक काटकर इस सफलता का जश्न मनाया गया जहां नायरा बनर्जी और निशांत मल्कानी सहित शो की पूरी कास्ट मौजूद रही। इस शो में प्रतिदिन नया ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है इसलिए यह दर्शकों का फेवरेट सीरियल बन गया है। सबसे खास बात यह है कि दंगल टीवी नंबर 3 एंटरटेनमेंट चैनल बन गया है। शिवा का रोल कर रहे निशांत मल्कानी ने बताया कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि 200 एपिसोड पूरे होने पर भी मैं ही शो का हीरो रहूंगा। दिल से काफी खुश हूं क्योंकि रक्षाबन्धन सिर्फ एक धारावाहिक नहीं है बल्कि दंगल टीवी का एक ब्रांड बन गया है। और दंगल टीवी पूरे देश मे नम्बर 3 चैनल बन गया है। स्टार और कलर्स के बाद दंगल टीवी इंडियन टेलीविजन की दुनिया में राज कर रहा है। इसलिए रक्षाबन्धन की पूरी टीम के लिए यह लम्हा बहुत ही गौरव वाला है। क्योंकि दंगल की प्रोग्रामिंग की शुरुआत रक्षाबंधन से हुई थी। इस शो को एक साल होने वाले हैं हमें पता ही नहीं चला। हमारे शो में अभिषेक शर्मा की एंट्री हुई है जो अर्जुन का रोल कर रहे हैं।

आने वाले समय में और भी कई जाने माने एक्टर आने वाले हैं और दर्शकों को नया चैप्टर देखने को मिलेगा। हम सब बहुत खुश हैं कि हमारा शो रक्षाबन्धन हिंदुस्तान ही नहीं विदेशों में भी देखा जा रहा है। सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद, कैसे इसके 200 एपिसोड्स पूरे हो गए, पता ही नही चला। सीरियल की कहानी में काफी उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इसका कॉन्सेप्ट दर्शकों को पसन्द आ रहा है कि एक बहन भी अपने भाई की रक्षा कर सकती है। हमे बेहद खुशी हो रही है कि दंगल टीवी का यूट्यूब चैनल भी काफी ग्रो कर रहा है और 12 मिलियन से अधिक इसके सब्सक्राइबर हो गए हैं।

चकोरी का किरदार अदा कर रही नायरा बनर्जी ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी तो हमने 100 एपिसोड का जश्न मनाया था और इतनी जल्दी 200 एपिसोड पूरे हो गए। एक और माइलस्टोन हमने टच कर लिया है पता ही नहीं चला। हर कलाकार इस शो में अपने किरदार को बखूबी निभा रहा है और ऑडियंस ड्रामे को एन्जॉय कर रही है। अभिषेक शर्मा की एंट्री से शो में और मजा आने वाला है। वह राजस्थानी नहीं हैं मगर उन्होंने बखूबी एक्सेंट पकड़ लिया है। दर्शकों को मेरा किरदार चकोरी काफी पसंद आ रहा है। इसमे ड्रामा और अधिक बढ़ने वाला है। दंगल टीवी के इस यूनिक शो का कॉन्सेप्ट लोगों के दिलों को छू रहा है। हमे उम्मीद है कि इसी तरह हम हजारों एपिसोड का सफर तय करेंगे।

फ़िल्म कहो ना प्यार है में ऋतिक रोशन के भाई बने ऎक्टर अभिषेक शर्मा की एंट्री भी इस शो में हो गई है। जिन्हें लोग मिले जब हम तुम, यारों का टशन जैसे टीवी शोज़ की वजह से जानते हैं। उनकी एंट्री से शो में नया ड्रामा क्रिएट होने वाला है। अभिषेक शर्मा ने बताया कि मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि 200 एपिसोड पूरे होने पर शो में मेरी एंट्री हुई है। रक्षाबन्धन शो इतना बड़ा हिट है कि मैं इससे जुड़कर खुद को बेहद लक्की मान रहा हूं। मैं यह धारावाहिक करके काफी खुश हूं। निशांत और नायरा काफी सपोर्टिव रहे हैं।


सीरियल में रसाल का रोल कर रही वर्षा शर्मा भी इसके 200 एपिसोड पूरे होने पर बेहद उत्साहित नजर आईं और उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को काफी भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पहले शो को ही दर्शकों ने खूब सराहा है। मेरे लिए टीवी पर इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी। और अब रक्षाबंधन ने डबल सेंचुरी कंप्लीट कर ली है जो हम सब के लिए गर्व और खुशी का लम्हा है। बकनक का किरदार कर रही वैशाली ठक्कर ने बताया कि इस धारावाहिक में तमाम रंग हैं, कहानी में इमोशन है, ड्रामा और ट्विस्ट है, प्रेम कहानी है, इसलिए यह शो खूब पसन्द किया जा रहा है। कनक ने जनता का आभार जताया जिन्होंने इस शो को 200 एपिसोड तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Next Post

अर्जुन बिजलानी-कनिका मान का रोमांटिक मिस्ट्री ड्रामा 'रूहानियत' का ट्रेलर जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 मार्च 2022। पहली नजर के प्यार से लेकर परीकथाओं वाले अंत तक, पर्दे पर मासूम प्यार का चित्रण अक्सर दर्शकों में एक कशिश पैदा कर देता है। लेकिन चाहे वो असल में हो या पर्दे पर, एक सच्चे जीवनसाथी को ढूंढना हमेशा एक उतार-चढ़ाव भरा सफर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप