अर्जुन बिजलानी-कनिका मान का रोमांटिक मिस्ट्री ड्रामा ‘रूहानियत’ का ट्रेलर जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 मार्च 2022। पहली नजर के प्यार से लेकर परीकथाओं वाले अंत तक, पर्दे पर मासूम प्यार का चित्रण अक्सर दर्शकों में एक कशिश पैदा कर देता है। लेकिन चाहे वो असल में हो या पर्दे पर, एक सच्चे जीवनसाथी को ढूंढना हमेशा एक उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। आपकी पहली डेट, अंतरंग पल, पहली लड़ाई, जलन की कसक और यह महसूस करने का सफर कि क्या ये ज़िंदगी भर का है, इसे इतना दिलचस्प बनाता है। एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल सीरीज़, रूहानियत में ये सब और बहुत कुछ है। 23 मार्च को रिलीज़ होने जा रही ‘रूहानियत’ एक रोमांटिक मिस्ट्री ड्रामा है, जिसमें अर्जुन बिजलानी, कनिका मान, अमन वर्मा और स्मिता बंसल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।  इस सीरीज़ का आकर्षक ट्रेलर “इज़ फॉरएवर लव ए लाई” (क्या सदा का प्यार एक झूठ है) की आकर्षक थीम को दर्शाता है। सच्चे प्यार की राह पर चलते हुए प्रिशा, सवीर  से मिलती है और उससे बेइंतेहा प्यार करने लगती है। लेकिन प्यार के इस सफर में आगे है एक काला और उलझा हुआ रहस्य है क्योंकि उसका प्रेमी वैसा नहीं है जैसा उसने सोचा था। सवीर जो कभी प्यार में विश्वास करता था, अचानक उसमें सारी दिलचस्पी खो देता है, जबकि प्रिशा बहुत रोमांटिक है। प्यार को लेकर उनकी सोच एक दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं। क्या प्रिशा, सवीर के दिल में प्यार को लेकर विश्वास जगाने में कामयाब होगी, या फिर उनकी ज़िंदगी में एक और मोड़ आएगा?

Leave a Reply

Next Post

'राहुल गांधी पर भरोसा नहीं!': पांच राज्यों के चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस की बैठक, पार्टी के भविष्य को लेकर शीर्ष नेतृत्व चिंतित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 मार्च 2022। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी अपनी सफलता को लेकर जश्न मना रही हैं, वहीं कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी फिलहाल मंथन में जुटी हैं। खासकर कांग्रेस में तो लगातार खराब […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर