न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर से काफी प्रभावित हुए सचिन तेंदुलकर, कहा-वह वर्ल्ड क्रिकेट के शानदार ऑलराउंडर्स में से एक बनेंगे

शेयर करे

नई दिल्ली 26 जून 2021। न्यूजीलैंड के उभरते हुए तेज गेंदबाज काइल ​जैमिसन ने भारत के खिलाफ खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। जैमिसन के इस प्रदर्शन से भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी काफी प्रभावित हुए है। तेंदुलकर ने जैमिसन को लेकर कहा है कि कीवी टीम का यह युवा खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट के शानदार ऑलराउंडर्स में से एक बनेंगे। 

पूर्व भारतीय कप्तान तेंदुलकर ने अपने यूटयूब चैनल पर कहा, ‘जैमिसन एक शानदार गेंदबाज और न्यूजीलैंड टीम के एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं। वह वर्ल्ड क्रिकेट के शानदार ऑलराउंडरों में से एक बनने जा रहे हैं। जब मैंने उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड में देखा था, तो उन्होंने मुझे बल्ले और गेंद दोनों से काफी प्रभावित किया था।

26 वर्षीय जैमिसन ने 2020 की शुरुआत के बाद से अब तक केवल आठ ही टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने पांच बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। कीवी गेंदबाज ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहली पारी में 31 रन पर पांच विकेट और दूसरी पारी में 30 रन पर दो विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

जैमिसन के भविष्य पर बात करते हुए, तेंदुलकर ने आगे बताया कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर के अंदर ऐसा क्या खास है, जोकि बाकी गेंदबाजों से अलग है। उन्होंने कहा, ‘ वह साउदी, बौल्ट, वैगनर और डी ग्रैंडहोम से अलग गेंदबाज हैं। जैमिसन की खासियत ये है कि वह अपनी हाईट का शानदार तरीके से प्रयोग करते हैं और पिच से बाउंस और सीम मोमेंट प्राप्त करते हैं, जबकि बाकी अन्य गेंदबाज स्लिप की ओर गेंद को स्विंग करने की कोशिश करते हैं।’

Leave a Reply

Next Post

अंडे के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है भारी

शेयर करे शनिवार 26 जून 2021 नाश्ते में झटपट कुछ हेल्दी बनाना हो तो सबसे पहले अंडे का ख्याल मन में आता है। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन इसमें प्रोटीन के साथ कैल्शियम, विटामिन-बी, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन और सेलेनियम भी मौजूद होता है। जो शरीर […]

You May Like

यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र....|....हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है : बिरंची दास....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय....|....नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार