पॉकेट एफएम पर ‘शक्तिमान’ की नए रूप में वापसी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 नवंबर 2025। ऑडियो सीरीज़ प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम ने भारत के सबसे प्रिय सुपरहीरो शक्तिमान को एक नए रूप में वापस ला दिया है। 40 एपिसोड की इस नई ऑडियो सीरीज़ ‘शक्तिमान रिटर्न्स ’ में मुकेश खन्ना खुद अपनी आवाज़ में लौटे हैं, जो इसे और भी खास बनाती है। यह पर्यावरण पर आधारित एक रोमांचक थ्रिलर है, जो पुरानी यादों के साथ एक नया संदेश देती है। इस बार शक्तिमान की जंग किसी दानव से नहीं, बल्कि मानवता के लालच और प्रकृति के दोहन से है। उसका दुश्मन महातत्व पृथ्वी के संतुलन को किसी भी कीमत पर बहाल करना चाहता है। शक्तिमान को पांच रहस्यमयी रत्न ‘मणियों’ की खोज करनी है, जो उसे यह सिखाएंगे कि असली शक्ति करुणा में है, विनाश में नहीं।

करीब 10 घंटे की इस सिनेमैटिक ऑडियो यात्रा में गंगाधर शास्त्री, गीता विशवास, महात्मा और टीआरपी बाबा जैसे यादगार किरदार भी शामिल हैं। लॉन्च के मौके पर पॉकेट एफएम ने गुलशन ग्रोवर, रंजीत और सुरेंद्र पाल जैसे 90 के दशक के खलनायकों को लेकर मज़ेदार एड फिल्म “ डिस्ट्रेस्ड विलेंस” भी रिलीज़ की, जिसने दर्शकों में जबरदस्त नॉस्टैल्जिया जगा दिया।’शक्तिमान रिटर्न्स ’ न सिर्फ एक यादों की यात्रा है, बल्कि यह साबित करता है कि भारतीय नायक आज भी उतने ही प्रेरणादायी हैं जितने पहले थे।

Leave a Reply

Next Post

क्या यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक़’ होगी टैक्स फ्री?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 नवंबर 2025। सिनेमा की ताकत कितनी गहरी होती है, यह जंगली पिक्चर्स की हालिया रिलीज़ ‘हक़’ साबित कर रही है। यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म न केवल आलोचकों द्वारा सराही जा रही है, बल्कि दर्शक भी इसे दिल से अपना रहे […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी