बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में महागठबंधन का राजभवन मार्च, पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही बैठे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 31 दिसंबर 2024। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार दोपहर महागठबंधन ने नेताओं ने फिर से अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर गए। पटना में राजभवन मार्च के लिए भाकपा माले और काग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के पास जमा हुए। इसके बाद नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वह राजभवन की ओर बढ़ ही रहे थे कि निर्वाचन आयोग के पास पटना पुलिस ने मार्च को रोका दिया। इसके बाद महागठबंधन के विधायकों ने विरोध जताया। देखते ही देखते विधायकों और पुलिस के झड़प होने लगी। फिलहाल नाराज विधायक रोड पर बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायकों के हाथों में परीक्षा रद्द करें और लाठीचार्ज के विरोध वाले पोस्टर हैं।

किस नियम के आधार आप हमें राज्यपाल से मिलने से रोक रहे
इधर, सड़क पर बैठे विधायकों को पटना पुलिस की टीम समझाने की। माले विधायक संदीप सौरभ ने पुलिस से पूछा कि आप हमलोगों को किस नियम के आधार पर राज्यपाल से मिलने से रोक रहे हैं। नियम दिखाइए कि विधायक राज्यपाल से नहीं मिल सकते हैं? इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी मामूली झड़प भी हुई।

Leave a Reply

Next Post

गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में नीतीश रेड्डी को हार्दिक से बेहतर बताया; युवा ऑलराउंडर को जमकर सराहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 दिसंबर 2024। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जमकर तारीफ की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट का चमकता हुआ सितारा बताया है। नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार शतक […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ