दिल्लीवासियों को सरकार होली और दीवाली पर देगी बड़ा तोहफा, इन लोगों को मिलेगा लाभ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 फरवरी 2026। दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। सरकार ने गरीब और मिडिल क्लास के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राजधानी में सरकार का एक साल पूरा होने की खुशी में सीएम रेखा गुप्ता ने होली औऱ दीवाली के मौके पर फ्री में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना के लिए  242 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।

DBT के जरिए मिलेगी राशि

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार लाभार्थियों को फिजिकल सिलेंडर देने के बजाय, एक गैस सिलेंडर की बाजार कीमत के बराबर राशि यानी ₹853 सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजेगी। सबसे बड़ी राहत उन लोगों के लिए है जो अब LPG सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन गैस (PNG) का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें भी इस योजना के तहत समान रूप से ₹853 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

संकल्प पत्र का वादा हुआ पूरा

कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने कहा कि यह फैसला चुनाव के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं और परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में त्योहारों के बजट को संतुलित रखने के लिए यह आर्थिक सहारा बेहद जरूरी था। इस योजना से दिल्ली के लाखों राशन कार्ड धारक परिवारों की रसोई अब धुंआ मुक्त और सस्ती होगी।

Leave a Reply

Next Post

संसद में हंगामा: विपक्ष पर बरसे स्पीकर ओम बिरला, लोकसभा में तख्तियों के साथ नारेबाजी पर मर्यादा का पाठ पढ़ाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 फरवरी 2026। संसद के बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार तकरार देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां राहुल गांधी अपने चीन सीमा विवाद वाले मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं, वहीं सरकार की तरफ से इसका जवाब दिया जा […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प