संसद में हंगामा: विपक्ष पर बरसे स्पीकर ओम बिरला, लोकसभा में तख्तियों के साथ नारेबाजी पर मर्यादा का पाठ पढ़ाया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 फरवरी 2026। संसद के बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार तकरार देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां राहुल गांधी अपने चीन सीमा विवाद वाले मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं, वहीं सरकार की तरफ से इसका जवाब दिया जा रहा है। इसी बीच एक दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर भी विपक्ष सरकार पर निशाना साथ साध रहा है। एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और आज वे लोकसभा में भी इस मुद्दे पर बोलने के लिए खड़े हुए।

विपक्षी सांसदों के हंगामे पर बोले स्पीकर
उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने टेबल पीटकर और हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने देने के लिए नारेबाजी की और वेल में भी आ गए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- बालू जी, आप वरिष्ठ नेता है, ये आपको अच्छा लग रहा है? विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर पहुंचे। इस दौरान स्पीकर ने कहा – विपक्षी सांसद मर्यादा तोड़ रहे हैं। आप शासन को झुका नहीं सकते। विरोध तर्कों से होता है। अहमति मुद्दों पर होती है। ये हंगामा करना ठीक नहीं है।

विरोध करने का एक तरीका होता है- ओम बिरला
विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘मेरा मानना है कि लंबे समय से सरकार में होने के बावजूद आप सदन की मर्यादा और गरिमा का उल्लंघन कर रहे हैं। विरोध करने का एक तरीका होता है, और भी तरीके हो सकते हैं, लेकिन आप सभी अपनी निर्धारित सीटों को छोड़कर दूसरी तरफ जा रहे हैं। अगर आप इस तरह से गरिमा का उल्लंघन करेंगे, तो देश की जनता लोकतंत्र पर से विश्वास खो देगी। आप सभी वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन सदन के नियमों का उल्लंघन करना उचित नहीं है। विरोध नारेबाजी या पोस्टर लेकर चलने से नहीं होता, विरोध शब्दों और तर्कपूर्ण दलीलों से होता है।’

Leave a Reply

Next Post

शो 50 में निक्की तंबोली ने आर्य की रणनीति की पोल खोली

शेयर करेनिक्की तंबोली की निडरता ने तय किया असली बाज़ीगर कौन (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 फरवरी 2026। शो 50 के घर में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, लेकिन इस बार टकराव ने सिर्फ शोर नहीं मचाया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि कौन खेल […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला