सांप्रदायिक तनाव पर विदेश मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं तोड़ा गया कोई मंदिर और ना हुई रेप की घटना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ढाका 29 अक्टूबर 2021। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और मंदिरों में हुई हिंसा को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर यहां के विदेश मंत्री ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सांप्रदायिक हिंसा वाली सभी खबरों को प्रोपगेंडा का हिस्सा करार दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने बताया कि हाल में हुई हिंसा में सिर्फ 6 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 4 मुस्लिम समुदाय से थे और दो हिंदू समुदाय के लोग थे। एक हिंदू की मौत सामान्य तौर से हुई थी, जबकि दूसरे हिंदू की मौत तालाब में छलांग लगाने से हुई। हिंसा के दौरान न तो किसी मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया और न ही किसी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस तरह की खबरें पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है।

उन्होंने कहा “कुछ उत्साही मीडिया” और सोशल मीडिया पर इस तरह की कहानी फैलाई गई।यह धार्मिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध सरकार को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था। विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने यह भीजोर दिया कि हाल के वर्षों में, बांग्लादेश में हर जगह पूजा मंडपों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है क्योंकि सरकार उनके लिए पैसा देती है। 

मुठभेड़ के दौरान 6 लोगों की हुई थी मौत

समाचार एजेंसी एएनआई ने हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन का बयान जारी किया।बयान में विदेश मंत्री मोमेन ने कहा, ‘सभी चल रहे प्रचारों के विपरीत हाल की हिंसा के दौरान केवल 6 लोग मारे गए। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 4 मुस्लिम और 2 हिंदू भी मारे गए थे. इनमें से एक की मौत सामान्य थी, जबकि दूसरे ने तालाब में कूदकर जान गंवाई.य हिंसक घटनाओं के दौरान किसी का रेप नहीं हुआ और न ही किसी मंदिर को नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि  कुछ मूर्तियों को तोड़ा गया है। ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जो नहीं होनी चाहिए थी।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 29 अक्टूबर 2021। बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान