प्रभास ने खोला होम्बले फिल्म्स के साथ काम करने का राज़

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 जुलाई 2025। प्रभास सच में सबसे बड़े पैन इंडिया सुपरस्टार हैं, जिन्होंने बाहुबली सीरीज, आदिपुरुष, सलार: पार्ट 1 – सीजफायर, कल्कि 2898 एडी जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। जब होम्बले फिल्म्स ने प्रभास के साथ सलार: पार्ट 1 – सीजफायर बनाई, तो प्रभास ने होम्बले फिल्म्स के सफर से जुड़ी एक खास बात याद की। उन्होंने कहा, “मुझे केजीएफ का एक पल अब भी याद है। वो प्रशांत नील की पहली फिल्म थी (इस कंपनी के साथ) और उनका दूसरा प्रोजेक्ट था, तभी सेट पर आग लग गई। खर्च पहले ही ज्यादा था और पूरी टीम टेंशन में थी। तब विजय सर ने कहा, ‘शांत रहो, पैसे की चिंता मत करो बस काम अच्छा करो,’” उन्होंने बताया, यही बेफिक्री उन्हें खास बनाती है। “मैंने कांटारा और दूसरी फिल्मों में भी ऐसे ही किस्से सुने हैं। वो हमेशा अपने टीम से कहते हैं, ‘मेरी फिल्मों में अच्छा काम सबसे जरूरी है।’ इसलिए मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं, क्योंकि वो कभी भी काम की क्वालिटी से समझौता नहीं करते। होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कंपनियों में से एक है, जिसने कई बड़ी पैन इंडिया हिट फिल्में दी हैं। बेहतरीन फिल्मों को दर्शाने के अपने अंदाज के चलते, ये हमेशा बड़े कलाकारों, टॉप टेक्नीशियंस, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक, दमदार कहानियों और हर चीज के बेस्ट को एक साथ लाते हैं। केजीएफ: चैप्टर 1 और चैप्टर 2, कंतारा और सलार: पार्ट 1 – सीजफायर जैसी फिल्मों के पीछे यही टीम रही है, जो सभी बड़े पैन इंडिया हिट बनीं।

होम्बले फिल्म्स की केजीएफ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसे प्रशांत नील ने बनाया है और इसमें यश ने रॉकी भाई का रोल निभाया है। केजीएफ: चैप्टर 1 और चैप्टर 2 रिलीज हो चुकी हैं, और दोनों ने मिलाकर करीब ₹1500 करोड़ की कमाई की है, जिससे ये भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है।

होम्बले फिल्म्स ने लगातार हिट फिल्मों के साथ कामयाबी की एक नई मिसाल कायम की है। चाहे केजीएफ: चैप्टर 1 और 2 हों, कंतारा हो या सलार: पार्ट 1 – सीजफायर, ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं। उन्होंने हमेशा कहानियां दिखाने का अलग अंदाज अपनाया है। कांटारा में उन्होंने भारतीय संस्कृति को कहानी के साथ इतनी खूबसूरती से जोड़ा कि वो इंडस्ट्री में एक नया उदाहरण बन गई। साथ ही उन्होंने इसे इतने भव्य तरीके से पेश किया कि दर्शकों के लिए ये एक अलग ही अनुभव रहा।

होम्बले फिल्म्स लगातार लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रही है और उनके पास आगे भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। इनमें कंतारा: चैप्टर 1 है, जो 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी, और सलार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्व भी जल्दी आने वाली है। इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ अपनी आने वाली फिल्म का भी ऐलान किया है।

Leave a Reply

Next Post

एक्शन-कॉमेडी में होगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड-झन्नाटेदार अवतार

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 जुलाई 2025। ‘दंगल गर्ल’ अब दिखेंगी धमाल मूड में। सान्या मल्होत्रा ने अपने आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म में निभाए गए बोल्ड और हटके किरदार को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज़ होगा बिल्कुल नया एनर्जी से भरा, […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान