छत्तीसगढ़: बलरामपुर के भुतही मोड़ में सड़क निर्माण करवाने के लिए 250 सुरक्षाकर्मी तैनात, नक्सली हमले की आशंका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बलरामपुर 17 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील जिले बलरामपुर के भुतही मोड़ गांव में सड़क निर्माण करवाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दरअसल, बलरामपुर जिले के चुचुना और पुंडाग के नक्सल प्रभावित गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए भूतही मोड़ गांव में सीआरपीएफ के संयुक्त कार्यबल का एक शिविर स्थापित किया गया। बलरामपुर के एसपी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य को बिना बाधा के एवं सही समय पर पूरा करने के लिए 250 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इस मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं बलरामपुर के कलेक्टर ने कहा कि भुतही मोड़ में स्थापित सुरक्षा शिविर ने क्षेत्र के लोगों और प्रशासन के अधिकारियों को भी सुरक्षा प्रदान की है। अगले 15-20 दिनों में इलाके में बिजली भी पहुंच जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: बाबुल सुप्रियो से हार के बाद बोलीं नसरुद्दीन शाह की भतीजी- कोई शर्म नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 17 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में जीत के बाद बाबुल सुप्रियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व अभिनेता नसरुद्दीन शाह की भतीजी साइरा शाह हमील पर निशाना साधा।ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, झूठ और छल से भरे एक गंदे अभियान के बाद भी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान