छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान: मंत्री मोहम्मद अकबर बने चेयरमैन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी चुनावी समितियों की तीन सूची एक साथ जारी कर दी है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। जिसमें घोषणा पत्र समिति की जिम्मेदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दी गई है, इस लिस्ट में 23 लोगों को शामिल किया गया है। इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में शिव डहरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। रामगोपाल अग्रवाल कन्वेयर की भूमिका में रहेंगे। इसमें 7 सदस्य शामिल है। डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी में धनेन्द्र साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। 9 सदस्यों को इस लिस्ट में जगह दी गई है। वहीं प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमेटी के लिए ताम्रध्वज साहू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 18 कांग्रेस नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा 11 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है।

Leave a Reply

Next Post

सद्भावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 18 अगस्त 2023। सद्भावना दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किये बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव